5 OTT Ban India: OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट दिखाने वाले Apps पर सरकार एक बार फिर सख्ती दिखाई है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बैन (Government banned 5 OTT apps) कर दिया है. ये OTT प्लेटफॉर्म आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री स्ट्रीम कर रहे थे, जो कानून और आईटी नियमों का उल्लंघन है. सरकार ने24 फरवरी को 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया.
5 OTT प्लेटफार्म जो बैन हुए
सरकार ने MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu शामिल हैं. सरकार ने देश की Internet Service Provider कंपनियों को निर्देशित किया है कि वे इन OTT Apps को बंद कर दें.
इन OTTs पर सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 (IT Rules 2021) और अश्लीलता से जुड़े नियम-कानूनों के तहत कार्रवाई की गई है. इन नियमों का उद्देश्य Digital Platforms पर सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करना और ऑनलाइन कंटेंट में नैतिक मानकों को लागू करना है. ये कदम IT Act 2000 की धारा 69A के तहत उठाया गया है. इस धारा के तहत सरकार को अधिकार है कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या अन्य कानूनी कारणों से ऑनलाइन ऐप या वेबसाइट्स को ब्लॉक कर सकती है.
23 जुलाई 2025 को Ministry of Information and Broadcasting ने 25 OTTs को ब्लॉक कर दिया था. इस लिस्ट में ULLU और ALTT जैसे लाखों में डाउनलोड वाले Apps भी शामिल थे.
