चीन में 5.1 तीव्रता का भूकंप, तिब्बत में बांध टूटने की सूचना, नेपाल में अलर्ट, खाली कराया जा रहा इलाका

नेपाल। चीन और नेपाल में विनाशकारी त्राशदी से राहत मिलती नजर नही आ रही है। ग्लेशियर टूटने से आई विनाशकारी बाढ़ से लोग अभी उबर भी नही पाए और शुक्रवार को चीन के सिचुआन प्रांत में 5.1 तीव्रता का भूकंप के झटके से हर कोई हिल गया है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूकंप सिचुआन प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित लोंगचांग शहर में आया।

तो वही तिब्बत की तरफ पानी का बांध फिर टूटने की सूचना मिली है। इससे ऊपर से पानी का तेज बहाव आने और त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस घटना से नेपाल में एक बार फिर बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है, क्योकि ऊपर से पानी का तेज बहाव आने और त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। जिसके चलते इस पूरे इलाके को खाली कराया जा रहा है।

सुरक्षित स्थान पर जाने की दी जा रही सूचना

नेपाल पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों, राहत और बचाव कार्य में लगे कर्मचारियों तथा आम लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही है। इतना ही नही त्रिशूली इलाके में ऊपर से आने वाले पानी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। आशंका है कि पानी का बहाव बढ़ने से त्रिशूली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में रेस्क्यू दल को वापस बुलाया जा रहा है।

सेना और हेलीकॉप्टरों की ली जा रही मदद

नेपाल की प्रतिनिधि सभा में विपक्ष के नेता भीष्म राज आंगदेम्बे ने मीडिया को बताया है कि विकट परिस्थितियों के बावजूद नेपाली सेना बचाव अभियान में लगी हुई है। क्योकि यहा के भौगोलिक स्वरूप और खराब मौसम बचाव अभियान के लिए चुनौती पैदा कर रहे हैं, लेकिन नेपाली सेना और सभी हेलीकॉप्टर टीमें इस आपदा की घड़ी में चुनौती पूर्वक काम कर रही है। ऊपर की स्थिति को देखते हुए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *