Work From Home: सुविधा के साथ बढ़ रहा अकेलापन, जाने हेल्थ पर क्या असर

Work From Home: Loneliness grows alongside convenience—how is it affecting employees?

Work From Home आज लाखों कर्मचारियों की पहली पसंद है घर से काम करने पर समय और यात्रा कभी खर्च बचता है लेकिन हाल ही में की अध्ययन में पता चला है कि इससे कुछ ऐसे प्रभाव भी सामने आ रहे हैं जिन्हें कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टर का कहना है कि लंबे समय तक घर पर काम करने से मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है।

Work From Home क्यों कर्मचारियों की पसंद?

कॉविड-19 बीमारी आने के बाद घर से काम करना एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है घर से काम करने पर रोजाना ऑफिस आने-जाने की जरूरत नहीं होती है जिस समय और पैसे दोनों की ही बचत होने लगती है। कई सारे कर्मचारी इस सुविधा को बहुत महत्वपूर्ण मानते क्योंकि वह इसके लिए कुछ हद तक वेतन से भी समझौता कर लेते हैं। इसके अलावा परिवार के साथ अधिक समय बिताने और लचीले कार्य घंटे का लाभ भी कर्मचारियों को आकर्षित करने लगताहै। यही कारण है कि कई सारी कंपनियां आज भी रिमोट मॉडल को जारी रखे हुएहैं।

ये भी पढ़े: Negative Thoughts से महिलाओं को इन बीमारियों का खतरा

अकेलापन और सामाजिक दूरी बड़ी चुनौती

Work From Home का सबसे बड़ा नेगेटिव प्रभाव सामाजिक संपर्क में कमी के रूप में देखने को मिलता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ होने वाली बातचीत टीम गतिविधियों और प्रत्यक्ष संवाद कर्मचारियों के सामाजिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होतीहै। जब कर्मचारी लंबे समय तक घर से काम करते हैं तो आमने-सामने की बातचीत कम होने लगतीहै। इससे अकेलेपन की भावना बढ़ने लगती है खासकर उन लोगों में जो ज्यादातर अकेले रहते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर है?

अध्ययन में पाया गया है कि लगातार घर पर काम करने वाले कुछ कर्मचारियों में तनाव चिंता जैसी दिक्कतों का रिस्क बढ़ जाताहै। डॉक्टर बताते हैं कि सामाजिक अलगाव काम और पर्सनल जीवन के बीच स्पष्ट सीमा न होने के मानसिक दबाव को बढ़ाता है। कई बार कर्मचारी कार्य समय पर समाप्त होने के बाद भी कम से जुड़े हुए रहते हैं जिससे मानसिक थकान और बर्नआउट की स्थिति होने लगती है।

शारीरिक गतिविधि में कमी भी चिंता का कारण

ऑफिस जाने वाले लोग सामान्य रूप से ज्यादा चल फिर लेते हैं जबकि घर से काम करने वाले लोग दिनचर्या अपेक्षाकृत स्थिर ही होती है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठकर काम करने से वजन बढ़ाना पीठ दर्द और अन्य हेल्थ संबंधित दिक्कतें भी होने लगतीहैं। विशेषज्ञ नियमित रूप से व्यायाम या फिर छोटे-छोटे ब्रेक लेने की सलाह देतेहैं।

ये भी पढ़े: महिलाओं की आम बीमारी PCOS अब कहलाएगी PMOS, जानिए क्यों बदला नाम

हाइब्रिड मॉडल को क्यों माना जा रहा है बेहतर विकल्प?

डॉक्टर के अनुसार हाइब्रिड मॉडल कर्मचारियों के लिए अधिक संतुलित विकल्प हो सकता है इसमें घर से काम करने की सुविधा और ऑफिस में मिलने वाले सामाजिक संपर्क दोनों के लाभ मौजूद होते हैं। यह मॉडल कर्मचारियों को लचीलापन देने के साथ-साथ टीम का सहयोग संवाद और हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *