Brain Freeze Explained: गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम या बहुत ठंडी चीज खाते समय कई सारे लोगों को अचानक सर में तेज दर्द होता है इस स्थिति को ब्रेन फ्रीज कहा जाता है। हालांकि यह दर्द कुछ ही सेकंड या फिर मिनट तक ही रहता है लेकिन इसकी वजह से शरीर में होने वाली प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में कहीं तरह के सवाल रहते हैं। इसे आम भाषा में समझाओ तो यह एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया है आमतौर पर किसी बीमारी का संकेत नहीं है।

Brain Freeze क्या होता है?
ब्रेन फ्रीज को मेडिकल भाषा में Sphenopalatine Ganglioneuralgia कहा जाता है यह ऐसा तब होता है जब बहुत ठंडी चीज मुंह की छत या गले के पिछले हिस्से को तेजी से ठंडा कर देतीहै। इसके कारण वहां मौजूद नशे और रक्त वाहिकाएं अचानक रिएक्शन देने लगती है जिससे सिर में अचानक दर्द महसूस होने लगता है।
ये भी पढ़े: Menopause के बाद क्यों बढ़ रहा Heart Risk? डॉक्टरों ने कहा, heart health..
आइसक्रीम खाने के बाद दर्द क्यों होता है?
जब मुंह की छत अचानक ठंडी होने लगती है तो वहां की ब्लड वेसल्स पहले सिकुड़ती है और फिर तेजी से फैलने लगती है इस बदलाव की जानकारी नसों के माध्यम से दिमाग तक पहुंच जाती है। शरीर इस बदलाव को दर्द के रूप में महसूस करता है जिससे माथे या सर में अचानक तेज दर्द होने लगता है।
Trigeminal Nerve की इसमें क्या भूमिका होती है?
Brain Freeze मैं ट्रिगोनल नर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है या नस चेहरे आंखों माथे और सर से जुड़े कुछ संवेदनशील हिस्से को दिमाग तक पहुंचाती है। जब मुंह की छत में ठंडक के कारण यह नस सक्रिय हो जाता है तो दिमाग दर्द के स्रोत को सही तरीके से पहचान नहीं पाता है। यही कारण है कि दर्द मुंह में नहीं बल्कि सर या माथे में महसूस होने लगता है।
किन लोगों में Brain Freeze का खतरा अधिक है?
हर व्यक्ति में ब्रेन फ्रीज नहीं होता है रिसर्च बताते हैं कि माइग्रेन से पीड़ित लोगों में इसकी संभावनाएं अधिक देखने को मिलती है। इसके अलावा जो लोग बहुत तेजी से आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक या फिर ठंडी चीज खाते हैं उनमें भी यह समस्या देखने को मिलती है बच्चे और किशोर उम्र के लोगों में यह स्थिति आम होती है क्योंकि वह अक्सर ठंडी चीज जल्दी-जल्दी खाते हैं।
ये भी पढ़े: PCOS Weight Gain: क्या वजन बढ़ने से होता है PCOS? जाने…
Brain Freeze से बचने के आसान तरीके
डॉ सलाह देते हैं की आइसक्रीम या ठंडे पदार्थों का सेवन हमें धीरे-धीरे ही करना चाहिए अगर ब्रेन फ्रीज हो जाए तो जब को मुंह की छत से लगाना या फिर थोड़ा गुनगुना पानी पीना चाहिए।




