एमपी के पन्ना में महिला ने गटक लिया हेयर डाई, हो गई मौत

पन्ना। अगर आप हेयर डाई का उपयोग करते है तो इसके रख रखाव का ध्यान रखे, क्योकि हेयर डाई जहरीला होता है और गलती से आपने सेवन कर लिया तो मौत हो सकती है। ऐसा ही एक मामला एमपी के पन्ना जिले में अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतेनी से सामने आ रहा है। यहां एक नाराज महिला ने हेयर डाई पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान 26 साल की सुनीता अहिरवार के रूप में की गई है।

शादी से लौटी थी महिला

जानकारी के तहत 26 वर्षीय महिला सुनीता सोमवार को अपने मायके वालों के साथ किशनपुर गांव में मामा के लड़के की शादी में शामिल होने गई थी। वहाँ उसका मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी होने के बाद परिजनों के साथ उसका विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर महिला शादी के कार्यक्रम से अपने गांव छतेनी वापस लौट आई। घर लौटने के बाद महिला ने कमरे में रखी बालों में लगाने वाली हेयर डाई पी ली।

बिगड़ी तबियत

हेयर डाई का सेवन करने से जब उसकी जेठानी ने उसे उल्टियां करते देखा, तब घटना की जानकारी पति को दी और महिला को गंभीर हालत में पन्ना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल इस मामले को लेकर पुलिस अब जांच करेगी और जांच के बाद महिला के द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम को लेकर जांच कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *