रीवा के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया। यहां एक महिला अपने गंभीर रूप से कैंसर से जूझ रहे पति को एक पोटली में लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुँची।
पीड़ित महिला का नाम राजकुमारी चतुर्वेदी है। महिला ने बताया कि उसके पति संजीव और उनका बेटा दोनों ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। ऐसे मुश्किल समय में उनकी जेठानी और ससुराल वाले उन्हें घर से बेघर कर रहे हैं।
महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि इस पारिवारिक विवाद को सुलझाया जाए। उसने घर और संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपने बीमार पति और बच्चों की घर में सुरक्षित देखभाल कर सके।
इस पूरे मामले पर एडीएम जितेंद्र तिवारी ने संवेदनशील प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बीमार व्यक्ति का इलाज प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही, महिला के पारिवारिक विवाद के उचित समाधान के लिए पुलिस विभाग को भी सूचित किया जाएगा।




