होर्मुज क्षेत्र के ओमान तट में जहाज पर हमला, 11 भारतीय मूल के घायल, भारत सरकार ने की कड़ी निंदा

नेशनल न्यूज। होर्मुज क्षेत्र के ओमान तट में वाणिज्यिक जहाज पर मंगलवार को हमला होने की खबरे आ रही है। इस हमले में भारतीय मूल के 11 लोग घायल हो गए है। जानकारी के तहत ओमान तट के पास हुए इस हमले में 12 लोग घायल हुए है। जिसमें से 11 भारतीय मूल के है। जानकारी के तहत जहाज में 19 सदस्यीय चालक दल शामिल रहा।

भारत सरकार जताई अपत्ति

ओमान तट के पास हुए इस हमले की भारत ने कड़ी अपत्ति दर्ज करवाई है और कहा है कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाए जाने पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया है कि जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तभी उस पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। जहाज के चालक दल में कुल 19 सदस्य थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक हैं। घायल को सुरक्षित निकाला गया है और ओमान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके लिए ओमानी अधिकारियों का सरकार ने आभार जताया है।

व्यापार के लिए है महत्वपूर्ण मार्ग

होर्मुज वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है. यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है. भारत ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित नौवहन और निर्बाध वाणिज्यिक गतिविधियां सुनिश्चित किया जाना क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *