भारत में क्यों घट रही है Fertility Rate? जानिए भविष्य के लिए क्यों बढ़ी चिंता

Why is the fertility rate declining in India? Find out why concerns for the future have grown.

भारत की Fertility Rate पहली बार रिप्लेसमेंट लेवल 2.1 से नीचे 1.9 पर पहुंच गई है। इस बदलाव से जनसंख्या के भविष्य को लेकर एक नई चर्चा देखने को मिली है जानकारी के मुताबिक इसका असर आने वाले सालों में काम करने वाली आबादी, बुजुर्गों की संख्या और हमारी अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।

Fertility Rate घटने का क्या मतलब होता है?

फर्टिलिटी रेट का मतलब है कि एक महिला अपने जीवन काल में औसतन कितने बच्चों को जन्म देती है। किसी भी देश की आबादी को स्थिर बनाए रखने के लिए प्रजनन दर लगभग 2.1 मानी जाती है भारत का यह आंकड़ा अब 1.9 पर पहुंच गया है। जिससे हमें पता चलता है कि लंबे समय तक अगर यह स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में नई पीढ़ी की संख्या धीरे-धीरे कम हो जाएगी। अन्य जानकारी के अनुसार यह बदलाव केवल भारत में ही नहीं बल्कि कहीं विकसित और विकासशील देशों में भी देखने को मिल रहा है हालांकि ये भारत के लिए महत्वपूर्ण जनसंख्या बदलाव माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: भारत में पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा है Oral Cancer, ICMR स्टडी ने जताई चिंता

अब आखिर भारतीय कम बच्चे क्यों पैदा कर रहे हैं?

इसके पीछे कई प्रकार के सामाजिक और आर्थिक कारण भी मौजूद है पहले की तुलना में लोग अब देर से शादी कर रहे हैं और करियर को प्राथमिकता देते हैं। महिलाओं की शिक्षा और रोजगार में बढ़ती भागीदारी भी परिवार शुरू करने के फैसले को अब प्रभावित कर रही है। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई स्वास्थ्य घर और अन्य खर्च भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में कई परिवार एक या दो बच्चों तक ही सीमित रहने का फैसला कर रहे हैं। परिवार नियोजन के प्रति बढ़ती जागरूकता भी इस बदलाव की वजह मानी जा रही है।

इसपर डॉक्टर और विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

डॉक्टर ने बताया कि जन्म दर में गिरावट को केवल चिंता के रूप में नहीं देखना चाहिए। यह समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और परिवार नियोजन के तरफ बढ़ती जागरूकता का भी संदेश है। हालांकि विशेषज्ञ ये भी मानते हैं कि यदि यह दर लंबे समय तक रिप्लेसमेंट लेवल के नीचे बनी रहती है तो भविष्य में कामकाजी आबादी कम हो सकती है। और बुजुर्गों की संख्या भी तेजी से बढ़ सकती है इससे स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है।

Elon Musk की रिएक्शन के बाद क्यों बढ़ी चर्चा?

दुनिया के कई देशों में घटती जन्म दर पर पहले भी चिंता बताई जा चुकी है इसी बीच एलॉन मुस्क ने भारत में गिरती जन्म दर पर अपना रिएक्शन दिया है इसके बाद यह विषय और भी चर्चा मेंदेखने को मिल रहा है। उन्होंने पहले भी कई बार जन्म दर को लेकर भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के बारे में बताया था।

ये भी पढ़े: अब खून की जांच से पकड़ में आएगा cancer, UCLA स्टडी में सामने आई जानकारी..

क्या भारत को अभी भी चिंता करने की जरूरत है?

फिलहाल भारत के पास बड़ी युवा आबादी मौजूद है इसलिए तत्काल इसलिए तत्काल किसी बड़े संकट की आशंका नहीं है लेकिन आने वाले सालों में अगर जन्म दर लगातार कम रही तो सरकार को रोजगार स्वास्थ्य बुजुर्ग के देखभाल और सामाजिक सुरक्षा जुड़ी नीतियों की तैयारी करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *