52 साल के हुए विजय जोसफ, लंदन की फैन से की शादी, पिता बनना चाहते थें डॉक्टर, दृढ़इच्छा शक्ति से पाया बड़ा मुकाम

विजय जोसफ। 10 साल का विजय पहली बार कैमरे का सामना किया और अभिनय का यह क्षेत्र उसके जीवन में उतर गया। विजय के पिता तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर रहे और वे अपने बेटे को एक अच्छा डॉक्टर बनाना चाहते थें। वे फिल्म में काम करने से रोक रहे थें, नाराज होकर विजय चिट्ठी लिखा कि मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना और घर में उसे छोड़कर चला गया। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। वह थिएटर में जब मिला तो पिता उसे घर ले आए। फिल्म में उन्होने बेटे को लांच किया। पहले तो उसकी फिल्में अच्छी नही रही, लेकिन उसकी दृढ़ इच्छा के चलते वह बॉलीबुड के सफल कलाकार बन गए, उसकी फिल्में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर बनी। वह तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन गया।

राजनीति में भी पाया मुकाम

22 जून 1974 को चेन्नई में जन्मे विजय की हर फिल्में दर्शकों की पंसद बन रही थी, तो उन्होने एक्टिंग छोड़ राजनीति का रास्ता चुन लिए। पार्टी बनाई और पहली बार ही वे विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु के राजनैतिक समीकरण को ही बदल दिए और मुख्यमंत्री बन गए। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है, जिसके कारण पूरे राज्य में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

पीएम मोदी ने दी बंधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना किए है। दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने उन्हें प्यारा छोटा भाई कहते हुए बधाई दी और जनता के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। अभिनेत्री नयनतारा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए विशेष संदेश साझा किए हैं। थलपति विजय के जन्मदिन के इस खास मौके पर देश की राजनीति और सिनेमा जगत से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

लंदन की फैन से किया शादी

विजय जोसफ के परिवारिक जीवन पर बात की जाए तो उन्होने लंदन में रहने वाली संगीता से विवाह किया था। विजय की फिल्म देखकर संगीता उनसे प्रभावित हो गई और वे विजय से मुलाकात की, संगीता की सादगी विजय पर इतना प्रभावी हुई कि वे दोनों साल 1999 में शादी कर लिए। उनके एक बेटा और एक बेटी है, लेकिन साल 2026 में वैवाहिक जीवन तब विवादों में आ गया जब उनकी पत्नी संगीता ने कोर्ट में आवदेन देकर आरोप लगाया कि विजय का एक एक्ट्रेस से रिश्ता है। विजय का नाम तृषा के साथ जुड़ा वे दोनों कई फिल्मों में साथ में काम किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *