एमपी में वाहन मालिकों को अब तेल का देना पड़ेगा कैश, 2000 से ज्यादा पर यूपीआई पेमेंट बंद

एमपी बाजार। मध्य प्रदेश में वाहन मालिकों को ज्यादा तेल भरवाने पर अब नगद भुगतान करना पड़ेगा, क्योकि पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के निणर्य के अनुसार 2,000 रुपये से अधिक के बिलों के लिए यूपीआई से भुगतान न लेने का बड़ा निर्णय लिया गया है। मीडिया खबरों के तहत यह निणर्य 2000 रूपए से ज्यादा के भुगतान पर जो टैक्स लगाया जा रहा है, उसे लेकर लिया जा रहा है। जिसके तहत पेट्रोल पंपों में केवल 2000 रूपए तक तेल भरवाने वालो को ऑन लाइन पेमेंट की सुविधा दी जाएगी।

जाने क्या कहता है एसोसिएशन

मीडिया को जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि ऑल एमपी में करीब 4700 पेट्रोल पंप हैं। उनके मुताबिक 2 हजार रुपए से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 5 रुपए का एमडीआर और 18 प्रतिशत जीएसटी मिलाकर प्रति ट्रांजेक्शन 5.90 रुपए की लागत आएगी। अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि एक पेट्रोल पंप पर रोजाना औसतन 100 ऐसे ट्रांजेक्शन होते हैं। इस हिसाब से महीने में करीब 17,400 रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा।

कैश अनिवार्य, डिजिटल भुगतान जरूरी नहीं

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि भारतीय मुद्रा (कैश) लेने से मना करना कानूनी अपराध है, लेकिन डिजिटल भुगतान स्वीकार करने का कोई कानूनी दबाव या बाध्यता नहीं है। पदाधिकारियों का कहना है कि एक तो पेट्रोल पंपों के संचालन में कर्मचारियों के वेतन और बिजली बिल जैसे बड़े खर्चे होते हैं। ऐसे में 5 प्रतिशत तक एमडीआर चुकाने के बाद डीलर्स के पास कुछ नहीं बचेगा। अगर बैंक या कंपनियां यह शुल्क लेना चाहती हैं, तो इसकी भरपाई तेल कंपनियों के स्तर पर होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *