आखिर बिक गई Unacademy, जानिए किसने खरीदा और कितने में सौदा हुआ?

Unacademy acquisition: From $3.44 billion to $200 million

भारत के एडटेक सेक्टर में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है, अपग्रेड ने अनअकैडमी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा 200 मिलियन डॉलर से कुछ ज्यादा अमाउंट का हुआ है जबकि 2021 में Unacademy की पिक वैल्यूएशन करीब 3.44 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी।

200 मिलियन डॉलर से ज्यादा में हुआ है Unacademy का सौदा

रॉनी स्क्रूवाला की अगवाई वाली कंपनी अपग्रेड ने 1 सितंबर 2026 को अनअकैडमी का एक्विजिशन पूरा किया है या 100% शेयर स्वैप का सौदा है। जिसका मतलब है कि Unacademy के अपने शेयरधारकों को सौदे के बदले अपग्रेड के शेयर मिले हैं। गौरव मुंजल ने भी 1 सितंबर को इस ट्रांजैक्शन के पूरा होने की पुष्टि की है। इसकी खास बात इसकी वैल्यूएशन को बताया जा रहा है अनअकैडमी की 2021 में पिक वैल्यूएशन 3.44 अरब डालर थी जबकि मौजूदा ट्रांजैक्शन वैल्यू 200 मिलियन डॉलर से अधिक है। इकोनामिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा वैल्यूएशन 2021 के पिक से 90% से ज्यादा नीचे है।

ये भी पढ़े: Augmont IPO के डॉक्यूमेंट पर सवाल, प्रमोटर फैमिली के ED का क्या मामला?

इसपर गौरव मुंजाल ने क्या कहा?

Unacademy संस्थापक और सीईओ गौरव मुंजाल ने इस डील के पूरी होने के बाद अपनी कंपनी के सफर के बारे में बात की। उन्होंने माना की कंपनी ने अपनी पिक वैल्यूएशन पर पैसे जुटाए थे जबकि अब सौदा उस वैल्यूएशन के एक हिस्से पर हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी के पास आगे स्वतंत्र रूप से काम करने का विकल्प भी मौजूद था। उनके अनुसार अनअकैडमी की टॉप लाइन करीब 400 करोड़ थी और ज्यादातर बिजनेस मुनाफे में या मुनाफे के करीब ही थे, कंपनी के पास करीब 900 करोड रुपए का कैश भी उपलब्ध था।

इसलिए उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस पौधे को सिर्फ आर्थिक मजबूरी या कैश क्राइसिस की वजह से हुई बिक्री कहना सही नहीं होगा। मुंजाल के अनुसार अपग्रेड के साथ मिलकर आगे बढ़ाना उन्हें ज्यादा बड़ा और महत्वाकांक्षी ऑप्शन लग रहा था इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

अब upGrad को क्या मिलेगा?

इस एक्विजिशन से अपग्रेड को ऑनलाइन टेस्ट प्रिपरेशन बिजनेस में मजबूत प्रवेश मिल पाएगा। अनअकैडमी का बिजनेस यूपीएससी, जी, नीट और गेट जैसे एग्जाम्स की तैयारी के साथ-साथ दूसरे शिक्षा क्षेत्र तक भी फैला हुआ है। दूसरी और अपग्रेड की मौजूदगी उच्च शिक्षा, सर्टिफिकेशन, स्टडी एब्रॉड और प्रोफेशनल स्किल्स जैसे क्षेत्रों में है।

ये भी पढ़े : Hy-Tech Engineers IPO: GMP 40 रुपए के करीब, 50 गुना सब्सक्रिप्शन

कब शुरू हुई थी ये बातचीत?

दोनों कंपनियों के बीच एक्विजिशन को लेकर बातचीत नवंबर महीने में शुरू हुई थी जनवरी में वैल्यूएशन को लेकर मतभेद होने के कारण यह बातचीत रुक गई थी। लेकिन अब मार्च 2026 में दोनों पक्ष फिर इस बातचीत पर लौटे थे जिसके बाद हंड्रेड परसेंट शेयर स्वैप ट्रांजैक्शन के लिए टर्म सीट पर सहमति बनाई गई है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई मैं 7 जुलाई 2026 को इस कांबिनेशन को मंजूरी दे दी और 1 सितंबर को ये सौदा पूरा हो गया। इस तरीके से Unacademy की कहानी भारतीय बाजार में वैल्यूएशन के उतार-चढ़ाव का एक बड़ा उदाहरण बन चुकी है। लेकिन मौजूदा डील को केवल वैल्यूएशन गिरने की कहानी समझने के बजाय दो बड़े बड़े शिक्षा बिजनेस के स्ट्रेटजी कांबिनेशन के रूप में देखना ज्यादा सही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *