उज्जैन के महामंडलेश्वर ने युवती से किया दुर्ष्कम, अब आश्रम छोड़ कर हुआ फरार

उज्जैन। उज्जैन में निर्माेही अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञान दास पर मारपीट एवं दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाते हुए युवती ने महाकाल थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस युवती की शिकायत पर महामंडलेश्वर ज्ञान दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी लगते ही आरोपी महामंडलेश्वर आश्रम छोड़कर फरार हो गया है।

एक साल से कर रहा था शरीरिक शोषण

पीड़ित युवती का आरोप है कि महामंडलेश्वर ज्ञान दास पहले तो शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा बल्कि दो बार उसका गर्भपात भी करवाया और अब मारपीट करके उसे डरा धमका रहा। इतना ही नही वह अब शादी से भी इंकार कर रहा है। पीडिता पुलिस कप्तान से महामंडलेश्वर ज्ञान दास के करतूत की शिकायत करके पूरे सबूत उन्हे सौपे है। जिस पर पुलिस ज्ञान दास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई जान पहचान

एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने मीडियों को इस मामले में जानकारी देते हुए बताए है कि युवती एक सांस्कृतिक ग्रुप से जुड़ी है। उसका आरोप है कि सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान सदावल मार्ग स्थित दादूराम आश्रम के संचालक ज्ञान दास महाराज से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद महाराज ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और व्हाट्सएप पर चौटिंग शुरू की। लगभग एक वर्ष तक उसका आश्रम आना-जाना रहा। इसी दौरान महामंडलेश्वर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। जब उन्होंने शादी से इनकार किया, तो युवती ने सबूतों के साथ एसपी कार्यालय और महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जबकि महामंडलेश्वर ज्ञान दास ने पहले ही आरोपों को निराधार बताया था। उनका कहना है कि युवती उन्हें हनीट्रैप और ब्लैकमेल कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *