जान बचाने वाले दो पुलिस कर्मी होगे पुरस्कृत, डीजीपी ने 5-5 हजार रूपए देने की घोषणा

भोपाल। सटीक समय पर अपनी बेहतर सूझ-बूझ के साथ स्टाफ की जान बचाने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के दो पुलिस कर्मीयों को पुरस्कृत किए जाने का ऐलान मध्यप्रदेश पुलिस महानिर्देशक ने किया है। पुलिस अधिकारी के इस निणर्य से पुलिस स्टाफ का मनोबल और ज्यादा बढ़ेगा और वे अपने साथियों के प्रति इस तरह से और सहयोगात्मक रवैया अपना सकेगें।

यह था मामला

दरअसल भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक तबीयत बिगड़ने पर देवेंद्र सक्सेना जमीन पर गिर गए थे। मौके पर मौजूद चालक आरक्षक मुकेश साहू और गनमैन आरक्षक रंजीत रघुवंशी ने बिना समय गंवाए उन्हें सीपीआर दिया। तकरीबन 5 मिनट के निरंतर प्रयासों के बाद उन्हें होश आ गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

5-5 हजार रूपए का मिलेगा ईनाम

मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने देवेंद्र सक्सेना की जान बचान वाले चालक आरक्षक मुकेश साहू और गनमैन आरक्षक रंजीत रघुवंशी को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके लिए पुलिस महानिर्देशक की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। जिसमें पुलिस अधिकारी ने दोनों पुलिस कर्मियों की प्रशंसा करते हुए नगद ईनाम देने की घोषणा किए है। जिससे पुलिस आरक्षकों को मनोबल बढ़ाया जा सकें। ज्ञात हो कि पुलिस विभाग में अच्छा काम करने वाले पुलिस स्टाफ को पुलिस अधिकारियों के द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। दोनों पुलिस आरक्षकों को उनकी सूझबूझ के लिए डीजीपी ने इस पुरस्कार की घोषणा किए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *