कटनी। एमपी के कटनी जिले से शनिवार की सुबह एक रेल हादसा सामने आ रहा है। जंहा मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे रेल मार्ग न सिर्फ छतिग्रस्त हो गया बल्कि रेल यातायात भी बाधित हुआ है। यह रेल हादसा न्यू कटनी जंक्शन और मुख्य रेलवे स्टेशन के बीच बाबाघाट के पास हुआ है। जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुच गए और वे व्यवस्था बनाने में जुटे रहें।
शहडोल से कोयला लेकर आ रही थी मालगाड़ी
जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी ट्रेन शहडोल से कोयला लेकर कटनी की ओर आ रही थी. बाबाघाट के समीप पहुंचते ही अचानक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. डिब्बे पटरी से उतरते ही तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया, हांलाकि अभी तक कोई जनहानि की जानकारी सामने नही आई है।
यहां का रेल यातायात बाधित
इस घटना से कटनी-बिलासपुर और कटनी-शहडोल रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है। इस रूट से निकलने वाली कई यात्री ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर ही रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को समस्याऐ भी आई है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी कई बार मालगाड़ी हादसे का शिकार हुई है।
घटनास्थल- न्यू कटनी जंक्शन और मुख्य रेलवे स्टेशन के बीच बाबाघाट के पास यह हादसा हुआ।
प्रभावित रूट- कटनी-बिलासपुर और कटनी-शहडोल रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
यातायात पर असर- बिलासपुर से बीना की ओर जाने वाली यात्री ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर रोक दिया गया है।
रेस्क्यू और बहाली- रेलवे की टीम, मशीनें और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर डिब्बों को पटरी पर लाने और रेल लाइन की मरम्मत करने के काम में जुटे हुए हैं।
जनहानि- फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन रेलवे ट्रैक को काफी नुकसान पहुँचा है।




