रीवा एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही: 72 की जगह भेजा 48 सीटर विमान, कन्फर्म टिकट के बावजूद 15 यात्री नहीं भर सके उड़ान

Major negligence at Rewa Airport

रीवा एयरपोर्ट पर अलायंस एयर की एक बड़ी लापरवाही के कारण रविवार रात भारी हंगामा देखने को मिला। एयरलाइन ने 72 सीटों की बुकिंग कर रखी थी, लेकिन ऐन वक्त पर महज 48 सीटों वाला छोटा विमान भेज दिया। इस तकनीकी अदला-बदली के चलते 15 यात्रियों को कन्फर्म टिकट होने के बावजूद दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया और उन्हें एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें विमान बदलने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई और बोर्डिंग के समय सिस्टम में टिकट न होने का हवाला देकर घंटों इंतजार कराया गया।

इस अव्यवस्था की शिकार हुई अमरपाटन निवासी शिवानी जैन ने बताया कि उन्हें दिल्ली में एक महत्वपूर्ण इंटरव्यू में शामिल होना था, लेकिन एयरलाइन की इस चूक के कारण उनका अवसर हाथ से निकल गया। शिवानी और अन्य यात्रियों के परिजनों ने एयरपोर्ट पर जमकर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।

हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने यह स्वीकार किया कि छोटा विमान आने की वजह से सीटें कम पड़ गईं, जिससे यात्रियों को लौटना पड़ा, लेकिन इस गंभीर लापरवाही पर अब तक एयरलाइन प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *