फिल्म रामायण में नजर आऐगी मशूहर एक्ट्रेस लारा दत्ता, करेगी यह काम, 4000 करोड़ में बन रही मूवी

फिल्म रामायण। बॉलीबुड में फिल्म ‘रामायण सुर्खियों में है तो वही दर्शक भी इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। वजह है कि यह फिल्म भगवान राम के जीवन पर आधारित है तो खबरों के अनुसार फिल्म निर्माण में रामायण अब तक की फिल्मों में सबसे मंहगी मूवी बन रही है। डायरेक्टर नीतिश तिवारी की मेगा बजट फिल्म करीब 4000 करोड़ रुपये के इस भव्य प्रोजेक्ट वाली फिल्म को लेकर खबर है कि मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता फिल्म में कैकेयी का अहम किरदार निभाने जा रही हैं।वे राम का रोल करने वाले रणवीर कपूर की सैतेली मां के रूप में नजर आऐगी।

फिल्म स्टारी का अंहम रोल

रामायण फिल्म में लारा दत्ता को कैकेयी के रोल के लिए चुना गया है। यह किरदार कहानी का अहम मोड़ साबित होता है, जहां से राम के वनवास की शुरुआत होती है। ऐसे में यह भूमिका भावनात्मक और ग्रे शेड्स से भरपूर मानी जाती है। यह फिल्म 2026 में बन कर तैयार होगी।

रणवीर कपूर की बनेगी सैतेली मां

रामायण फिल्म में कैकेयी का रोल करने वाली लारा दत्ता फिल्म एक्टर रणवीर कपूर की मां के किरदार में नजर आएगी, हांलाकि रणवीर कपूर और लारा दत्ता के उम्र में ज्यादा अंतर नही है। जानकारी के तहत बॉलीबुड के इन दोनों कलाकारों के उम्र में तकरीबन 4 साल का अंतर है, लेकिन रामायण फिल्म में वे मां-बेटे के रूप में अपना किरदार निभाने जा रहे है।

फिल्म की अंहम बाते

स्टार कास्ट और रोलः रणबीर कपूर राम का किरदार निभाएंगे। सई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। लारा दत्ता कैकेयी और रणबीर कपूर की सौतेली मां बनेंगी।
बजट और निर्माणः 4000 करोड़ के इस भव्य प्रोजेक्ट में भारतीय और विदेशी तकनीकी टीम शामिल है, जो बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *