punjab national bank घोटाला: 43 लाख लौटे, बाकी ग्राहकों का पैसा कब मिलेगा?

Punjab National Bank scam: Rs 43 lakh returned; will other customers also get their money back?

ग्रेटर नोएडा में punjab national bank की एक शाखा में से ग्राहकों के करोड़ रुपए गायब होने की शिकायत से लोगों की चिंता बढ़ गई। किसी की एचडी में जमा रकम नहीं दिख रही थी तो किसी के बचत खाते से पैसे निकालने की शिकायत है। इस बीच बैंक ने तीन ग्राहक के 45 लख रुपए के दावों का भुगतान कर दिया है और बाकी वास्तविक दावों को भी पूरा करने का भरोसा दिलाया है।

ग्रेटर नोएडा मामले में पीएनबी बैंक ने क्या कहा?

punjab national bank ने 29 अक्टूबर को बताया कि ग्रेटर नोएडा की शाखा में कुछ ग्राहकों के बचत खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट से कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिली है। बैंक में शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू की बैंक के अनुसार अब तक तीन ग्राहकों के कुल 43 लाख रुपए के दावों का भुगतान हो चुका है। साथ ही बैंक ने साफ बताया कि जांच में जिन ग्राहकों के दावे सही पाए जाएंगे उन्हें उनका पैसा वापस कर दिया जाएगा बैंक इस मामले से संबंधित जांच एजेंसी की भी सहयोग ले रही है।

ये भी पढ़ें: Binance Hack: 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो संपत्ति प्रभावित, जानें पूरा मामला

21 ग्राहकों ने की 11.24 करोड़ की शिकायत

punjab national bank से जुड़ा मामला तब देखने को मिला जब कुछ ग्राहक अपने बैंक खाते और एचडी की जानकारी लेने बैंक गए जांच करने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते में जमा रकम में गड़बड़ी है। शुरुआती शिकायत में 21 ग्राहकों ने 11 पॉइंट 24 करोड रुपए से ज्यादा की हेरा फेरी होने की बात बताई है वहीं कुछ अन्य ग्राहकों ने कुल नुकसान करीब 35 करोड रुपए होने का अनुमान बताया है। इसलिए इसको अंतिम नुकसान मानना सही नहीं होगा।

ग्राहकों के पैसे कैसे निकाले गए? सीबीआई ने दर्ज की है एफआईआर

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सीबीआई ने भी एफआईआर दर्ज कर दिया है। 31 अक्टूबर को सामने आई जानकारी में बैंक की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब 3 सालों से अलग-अलग ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड रुपए का डेबिट हुआ है। शुरुआती जांच में बैंक के कुछ अधिकारियों की लॉगिन आईडी का गलत इस्तेमाल करने एफडी की जानकारी बदलने और बिना अनुमति एफडी बंद करके रकम दूसरे खातों में भेजने की बातें भी देखने को मिली है। सीबीआई ने शाखा के कर्मचारी दीपांशी खाताधारक आशीष पाठक और कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी माना है हालांकि अभी जांच जारी है किसी का दोश भी साबित नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: Equitas SFB शेयर 20% टूटा, CEO के इस्तीफे से क्यों मचा हड़कंप?

PNB के ग्राहक अपने पैसे की सुरक्षा के लिए अब क्या करें?

इस घटना के बाद punjab national bank कि ग्राहकों को अपने बचत खाते और एचडी का रिकॉर्ड जरूर चेक करते रहना चाहिए। अगर खाते में कोई ऐसा लेनदेन दिखाई देता है जिसकी जानकारी आपको नहीं पता है तो तुरंत बैंक में लिखित शिकायत करे। शिकायत की रसीद जरूर ले अपनी एफडी की रसीद बैंक स्टेटमेंट और लेनदेन से जुड़े मैसेज भी सुरक्षित रखें। फिर भी अगर बैंक में शिकायत करने के बावजूद आपको समाधान नहीं मिलता तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आरबीआई में शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *