मऊगंज के बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल के आवास में चोरी, लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज ले गए चोर

भोपाल। मऊगंज के बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल के भोपाल स्थित आवास में चोरी की घटना सामने आ रही है। अज्ञात चोर कमरें से लैपटॉप एवं जरूरी दस्तावेज चोरी करके ले गए है। विधायक आवास एवं सुरक्षित क्षेत्र में हुई इस चोरी की वारदात को लेकर लोग तरह-तरह से चर्चा कर रहे है।

विघायक के पीए ने पुलिस को दी जानकारी

विधायक के पीए डॉ. रामानंद पटेल ने चोरी की जानकारी पुलिस को दिए है। उन्होने बताया है कि 7 जून को मऊगंज से भोपाल पहुंचे थे। वे विधायक रेस्ट हाउस के खंड-3 स्थित कमरा नंबर 74 में ठहरे हुए थे। कुछ समय के लिए वे कमरे से बाहर निकले और कमरा लॉक नही था। वे जब कमरें में पहुचे तो सामान अस्त-व्यस्त था। कमरे से लैपटॉप गायब रहा और कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर लैपटॉप के साथ ही पेन ड्राइव, दो एटीएम कार्ड, नकदी, घड़ी और अन्य निजी सामान चोरी करके ले गए। चोरी गए लैपटॉप एवं उसके पार्ट से जरूरी डेटा गायब होने से विधायक के पीए ने चिंता जताई है।

लैपटॉप में विधानसभा की जरूरी जानकारी

डॉ. रामानंद पटेल ने पुलिस को बताया कि लैपटॉप और पेन ड्राइव में विधानसभा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जरूरी जानकारी सुरक्षित थी। ऐसे में चोरी केवल आर्थिक नुकसान तक सीमित नहीं मानी जा रही। दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के गलत हाथों में जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी का मकसद केवल कीमती सामान ले जाना था या फिर किसी विशेष जानकारी तक पहुंचना।

पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद अरेरा हिल्स थाना पुलिस मौका मुआयना के साथ ही जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच की जा रही है, इसके साथ ही वहां के कर्मचारियों और मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *