कूलर संग चले बाराती, 43 डिग्री में बारात का उत्साह बरकरार

देवास। शादी का शुभ मुहूर्त और भीषण गर्मी 43 डिग्री के तापमान में चिलचिलाती धूप में जो नवाचार किया वह बारात का उत्साह बरकरार रहा, बारात का भरपूर मजा उसके आगे गर्मी फिकी पड़ गई। सोशल मीडिया पर ये बारात चर्चा में है। यह अनोखा तरीका न केवल बारातियों के लिए राहत भरा रहा, बल्कि भीषण गर्मी में शादी के उत्साह को बनाए रखने का एक नायाब उदाहरण भी बन गया है।

कूलर संग चले बाराती

मध्य प्रदेश के देवास में भीषण गर्मी और 43 डिग्री तापमान के बावजूद एक बारात में ‘चलित कूलर’ (Portable Coolers) का अनोखा जुगाड़, जिससे बारातियों का उत्साह बिल्कुल कम नहीं हुआ। बैंड-बाजे के साथ कूलर चलते देखे गए, जो नाचते बारातियों पर ठंडी हवा फेंक रहे थे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बारात जब गुजरी तो राहगीर ठिठक कर देखने लगे। लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग कमेंट कर इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि यह है असली भारतीय दिमाग, तो किसी ने कहा कि शादियों में उत्साह के आगे गर्मी भी फेल है।

देसी जुगाड़ की प्रमुख बातें:

चलित कूलर (Moving Coolers): बारात में बैंड-बाजे के साथ ट्रॉली पर कूलर फिट करके चल रहे थे, जो बारातियों पर ठंडी हवा और पानी की फुहारें फेंक रहे थे।
43 डिग्री में डांस: चिलचिलाती धूप में भी बारातियों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे कूलर की ठंडक में जमकर थिरकते नजर आए।
हर 5 मीटर पर कूलर: गर्मी को देखते हुए बैंड संचालकों ने हर 5 मीटर पर कूलर की व्यवस्था की थी।
वायरल वीडियो: देवास की इस ‘कूलर वाली बारात’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *