एमपी सरकार ने द्विशा मौत मामले की सीबीआई को सौपी जांच, मिस पुणे रही द्विशा ने वकील से किया था शादी

भोपाल। राजधानी भोपाल के बाग मुगालिया एक्सटेंशन में द्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच के लिए एमपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिससे पूरा मामला दूध का दूध और पानी का पानी हो सकें। ज्ञात हो कि द्विशा शर्मा रिटार्यड जज की बहू एवं वकील की पत्नी थी और 5 माह पूर्व उसने समर्थ सिंह से विवाह किया था।

सीबीआई करेगी जांच

राज्य सरकार ने निणर्य लिया है कि इस पूरे संवेदनशील मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानि कि सीबीआई से कराई जाएगी और पूरा मामला सीबीआई को सरकार सौप रही है। शुक्रवार, 22 मई 2026 को मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ज्ञात हो कि द्विशा के परिजन एम्स नई दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने और उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हुए है। जिसके चलते अभी तक द्विशा का पीएम नही हो पाया है।

सुसराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

एमपी की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हाई-प्रोफाइल और बेहद चर्चित मामला बन गया है, जिसमें ससुराल वालों पर दहेज हत्या के गंभीर आरोप लगे हैं। ज्ञात हो की 33 वर्षीय द्विशा ने एक साल पूर्व ही समर्थ सिंह से विवाह किया था। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी मौत कोई साधारण मौत नही है। इसके लिए मायके पक्ष के लोग सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जानकारी दिए थे। वही अब सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से करा रही है।

मिस पूणे रह चुकी है द्विशा शर्मा

33 वर्षीय द्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं। वह एक मॉडल, मार्केटिंग प्रोफेशनल और पूर्व मिस पुणे (2012) थीं, जो 12 मई 2026 को भोपाल (मध्य प्रदेश) में अपने ससुराल में मृत पाई गईं। नोएडा की रहने वाली ट्विशा ने दिसंबर 2025 में वकील समर्थ सिंह से शादी की थी और उनकी मौत महज 5 महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। वह एमबीए ग्रेजुएट थीं, उन्होंने विपणन में काम किया और मुग्गुरु मोनागाल्लू में भी काम किया था। वे एक प्रमाणित योग ट्रेनर और विपासना साधक भी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *