हिमाचल में बड़ा हादसा, सूमो में गिरी चट्रटाने, 13 की मौत, गुजरात में बारिश से आफत, लगाऐ गए हेलीकाप्टर

हिमाचल प्रदेश। शुक्रवार को मौसम कहर बनकर सामने आया है। जंहा हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में एक हादसा हो गया। खराब मौसम के बीच यहां 13 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई हैं। जो जानकारी आ रही है उसके तहत उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास लैंडस्लाइड हो गई। इसकी चपेट में टाटा सूमो टैक्सी आ गई। जिससे वाहन में सवार तकरीबन 13 लोगो की अब तक मौत हो गई है। जानकारी के तहत सूमों में 15 लोग सवार थे। उक्त टैक्सी वाहन से 15 लोग जा रहे थें इसी बीच वाहन पर चट्रटाने जा गिरी और वाहन समेत उसमें सवार लोग पिचक गए। मौके पर पहुचा प्रशासन ने रेस्क्यू चलाया है।

गुजरात में बारिश से आफत

देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। इसी बीच गुजरात में भारी बारिश की खबरें आ रही है। जिससे कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई, जिससे निचले इलाके डूब गए हैं। नवसारी में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। अहमदाबाद, सूरत में पानी भर गया। इतना ही नही राज्य के कई शहरों में बारिश और बाढ़ का पानी भर जाने से बाजार, शॉपिंग मॉल आदि बंद हो गए है।

उफनाई गंगा, यमुना

देश के उत्तर-प्रदेश में बारिश से जन जीवन पर असर पड़ रहा है और पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में पानी सड़क पर भर गया। ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *