Tesla Factory India Canceled: वैसे तो पूरी दुनिया अमेरिकन EV कंपनी Tesla की दीवानी है मगर भारत में इसकी दीवानगी सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट तक ही दिखाई दी. भारतीय चाहते ये जरूर थे कि इंडिया में टेस्ला अपनी फैक्ट्री खोले मगर उसकी कार को खरीदार ही नहीं मिल रहे. आरोप लग रहे हैं कि भारत सरकार ने Elon Musk को सपोर्ट नहीं किया, सुविधाएं नहीं दीं मगर मामला इसका उलट है. एलन मस्क भारत को चीनी चूना लगाना चाहते थे जो सरकार को मंजूर नहीं था.
इंडिया में नहीं बिल रहीं Tesla गाड़ियां
साल 2025 में ही इंडिया में टेस्ला की एंट्री हुई, समय अच्छा था इंडियन मार्किट में EV का बूम चल रहा है लोग Tata, MG और Hyundai की EV को थोक में खरीद रहे हैं लेकिन Tesla को कोई पूछने वाला ही नहीं है. Tesla ने सोचा था कि एक साल में कम से कम 2500 कार बेच लेंगे मगर बिकी सिर्फ 342 जबकि इसी साल इंडिया में 2 लाख से ज्यादा EV कार बिकी हैं.
Tesla की गाड़ियां महंगी हैं, सबसे सस्ती वाली Model Y की कीमत इंडिया में 60 लाख रुपए है जो अमेरिका में 44 लाख में मिल जाती है. जबकि इंडिया में बिकने और बनने वाली EV 10 लाख में वही मिल जाती हैं और 20 लाख में तो प्रीमियम EV मिलती हैं.
सरकार ने कहा था 80% इंडियन कम्पोनेंट्स लगाओ
एलन मस्क भारत में वैसे भी टेस्ला का फुल फ्लेज्ड सेटअप नहीं लगा रहे थे. वो गाड़ियों को चीन में ही बना रहे थे और यहां असेम्ब्ल करके बेचना चाहते थे. इसपर सरकार ने कहा ठीक है लेकिन 70-80% पार्ट्स इंडिया से खरीदो और यहीं लगाओ। लेकिन मस्क को चीन से ज्यादा ही लगाव था और वो इंडिया में 500 मिलियन डॉलर जितना इन्वेस्ट करने को राजी नहीं हो रहे थे, उनके दोस्त ट्रम्प भी नहीं चाहते थे कि इंडिया में टेस्ला का प्लांट लगाया जाए.




