हवा में उड़ी टेस्ला की कार, फिर सुरक्षित हुई लैंड, न्यू जनरेशन की रोडस्टर सुपरकार का लाइव प्रदर्शन

टेस्ला। टेस्ला ने 15-16 अक्टूबर 2026 को अमेरिका के टेक्सास के मैकग्रेगर में अपनी नई जनरेशन की टेस्ला रोडस्टर सुपरकार का लाइव प्रदर्शन किया है। यह पूरी तरह से उड़ने वाली फ्लाइंग कार नहीं है, बल्कि एक कॉन्सेप्ट और परफॉर्मेंस स्टंट है जिसमें रॉकेट थ्रस्टर्स के जरिए हवा में छलांग और करतब दिखाए गए हैं।

रॉकेट जैसी तकनीक का इस्तेमाल

स्पेस एक्स तकनीक से तैयार इस कार को टेस्ला और एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेस एक्स के इंजीनियरों ने मिलकर तैयार किया है। इसमें 10 कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स और हाई-प्रेशर एयर टैंक लगे हैं, जो रॉकेट जैसी तकनीक से हवा और दबाव का इस्तेमाल कर ताकत पैदा करते हैं।

स्टंट और प्रदर्शन

डेमो के दौरान रोडस्टर एक घुमावदार रैंप पर उल्टी होकर चली, हवा में पलटी खाई और थ्रस्टर्स की मदद से चारों पहियों पर सुरक्षित जमीन पर उतरी। कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 96 किमी-घंटा (0-60 मील प्रति घंटा) की रफ्तार सिर्फ 0.81 सेकंड में पकड़ सकती है। इस कार के प्रोडक्शन का लक्ष्य 2028 रखा गया है।

फैन हुए यूजर्स

न्यू जनरेशन की रोडस्टर सुपरकार की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं जबरदस्त रहीं। कई लोगों ने वीडियो देखकर हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा कि यह अब तक का सबसे शानदार प्रोडक्ट डेमो है। दूसरे ने कहा कि दिमाग काम करना बंद कर गया। एलन मस्क ने खुद इसे “अब तक का सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट डेमो” का उम्मीदवार करार दिया था। इंटरनेट पर लोग इसे साइंस फिक्शन का सच होते देखने का पल बता रहे हैं। कई ने कहा कि उड़ने वाली कारें अब सिर्फ फिल्मों में नहीं, बल्कि हकीकत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *