स्विट्जरलैंड की सुंदरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर लगाया रेप का आरोप, ऐसे खुला मामला

न्यूयॉर्क। पूर्व मिस स्विट्जरलैंड और मॉडल बीट्रिस क्यूल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला अमेरिकी संसद (हाउस ज्यूडिशरी कमेटी) के डेमोक्रेटिक सदस्यों द्वारा जारी की गई एक नई रिपोर्ट में सामने आया है, तो वही व्हाइट हाउस और डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है।

33 साल पुराना है मामला

बीट्रिस क्यूल के अनुसार, यह घटना नवंबर 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में हुई थी। उनका दावा है कि ट्रंप ने निजी बातचीत के बहाने उन्हें बुलाया था और उनके साथ जबरदस्ती एवं दुष्कर्म किया। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद उन्हें चुप रहने को कहा गया था। रिर्पोट के अनुसार ट्रंप के जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों और अन्य महिलाओं के आरोपों की भी चर्चा है।

2024 में यौन शोषण का आरोप

क्यूल ने 2024 में ट्रम्प पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तब उन्होंने कहा था कि 1993 में ट्रम्प ने उन्हें जबरन पकड़ा, चूमा और उनके कपड़े उतारने की कोशिश की थी। अब नई रिपोर्ट में क्यूल ने समिति के कर्मचारियों को बताया कि उस घटना में ट्रम्प ने उनके साथ रेप किया था। उन्होने यह भी बताया था कि ट्रम्प ने उन्हे अमेरिका का वीजा एवं यूनिर्वसिटी में दाखिला दिलाने का वादा किया था।

ज्ञात हो कि ट्रम्प पर जिल हर्थ समेत कई अन्य महिलाएं भी यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। वही डेमोक्रेटिक सदस्यों द्वारा जारी की गई नई रिपोर्ट ने ट्रम्प पर लगने वाले यौन शोषण के आरोपों पर एक बार फिर चर्चा में ला दिया है, जबकि ट्रम्प की टीम इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *