तमिल फिल्म सिनेमा की फेमस कपल Suriya ज्योतिका ने शादी के 20 साल पूरे होने की खुशी में फिर से एक दूसरे के साथ शादी के वचन दोहराए हैं। दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में खास वचन नवीनीकरण समारोह किया जिसकी झलक ज्योतिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

20 साल बाद फिर दोहराए अपने शादी के वचन
Suriya और ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 को शादी की थी, 2026 में 20 साल पूरे होने के मौके पर दोनों ने फिर से शादी के वचन लिए हैं। सामने आए वीडियो में ज्योति का सफेद गाउन और सूर्या सफेद सूट में नजर आ रहे हैं, इस समारोह में उनके बच्चे दिया और देव और परिवार के सदस्य के साथ-साथ कुछ परिवार के करीबी दोस्त भी मौजूद थे। ज्योतिका ने समारोह से जुड़ा वीडियो को शेयर करते हुए इसे द सीक्वल बताया है। उन्होंने अपने पोस्ट के द्वारा कहा कि यह किसी परफेक्ट शादी का उत्सव नहीं है बल्कि उन कमी, समझौते, आपसी समझ और त्याग का जश्न है जो दो लोगों के साथ रहने के सफर का हिस्सा होता है।
ये भी पढ़े: बिहार डूब रहा, manoj tiwari कहां हैं? वायरल वीडियो में सांसद से सवाल..
ज्योतिका ने अपने रिश्ते को बताया ‘लव एंड वॉर’
Suriya के साथ अपने रिश्ते को लेकर ज्योतिका ने अपनी पोस्ट में 20 साल के रिश्ते को लव एंड वार कहा है। अपने वचनों में उन्होंने सूर्य के साथ जिंदगी के अगले दौर का भी साथ बिताने की इच्छा बताई है। उन्होंने अपनी खुशी, सेहत, परिवार और एक दूसरे के प्रति प्यार और दोस्ती को अपने रिश्ते का जरूरी हिस्सा बताया है। ज्योतिका के द्वारा किए जाने वाले इस पोस्ट के मैसेज में शादी को सिर्फ पति-पत्नी के रिलेशन तक ही सीमित नहीं रखा गया है उन्होंने इसे सूर्या के साथ दोस्ती आपसे समझ आदि को भी खास महत्व दियाहै।
ये भी पढ़े: Katrina Kaif के पोस्टपार्टम वजन पर ट्रोलिंग, फैंस ने लगाई जमकर क्लास
1999 में पहली बार साथ आए थे सूर्या और ज्योतिका
Suriya के साथ ज्योतिका की पहली मुलाकात 1999 में फिल्म ‘पूवेल्लम केट्टुप्पार’ के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर कई सारी फिल्मों में काम किया बाद में दोनों ने 11 सितंबर 2006 को शादी की और बाद में उनके दो बच्चे भी हुए। 20 साल की शादी के बाद हुआ यह वचन समारोह अब सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में देखने को मिल रहा है। समारोह की फोटोस और वीडियो में परिवार के साथ बिताएंगे खास पल दिख रहे हैं।




