Katrina Kaif के पोस्टपार्टम वजन पर ट्रोलिंग, फैंस ने लगाई जमकर क्लास

Debate over Katrina Kaif postpartum look; fans respond.

बॉलीवुड की एक्ट्रेस Katrina Kaif हाल ही में पति विकी कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समझ में देखने को मिली। उनकी फोटो सामने आने के बाद उनके पोस्टपार्टम लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा टिप्पणी की जाने लगी जिसको लेकर उनके फैंस ने अपना अलग रिएक्शन दिया।

Debate over Katrina Kaif postpartum look; fans respond.

गणेश चतुर्थी समारोह में नजर आए Katrina Kaif और विक्की कौशल

14 सितंबर 2026 को मुंबई के एंटीलिया में अंबानी परिवार के द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह मैं बॉलीवुड के कई सारे सितारे पहुंचे थे जिनके साथ कैटरीना कैफ और विकी कौशल भी मौजूदथे। दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। कैटरीना कैफ की इस मौजूद की इसलिए चर्चा में देखने को मिली क्योंकि नवंबर 2025 में ही उन्होंने और विकी कौशल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था इसके बाद एक्ट्रेस आम तौर पर पहले की तुलना में पब्लिक कार्यक्रम में कम नजर आती है।

ये भी पढ़े: अंबानी Ganesh Chaturthi सेलिब्रेशन में यंग एक्ट्रेसेस का जलवा, अनन्या, शनाया..

पोस्टपार्टम लुक पर शुरू हुई है बहस

Katrina Kaif की गणपति उत्सव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयेर हो रही है जिसमें उनके शरीर में आए बदलाव जो कि उनके लुक में नजर आ रहे हैं उनको लेकर लोगों के द्वारा टिप्पणी की गई। केवल इतना ही नहीं जिसमें उनके वजन और चेहरे को लेकर भी बातें कही गई है इसके बाद कई सारे फैंस नहीं ऐसी टिप्पणियों को गलत बताते हुए एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है। लोगों ने कहा कि बच्चों के जन्म के बाद शरीर में बदलाव होना एक सामान्य प्रक्रिया है और हर महिला के लिए प्रसव के बाद रिकवरी का समय अलग-अलग होता है।

पहले भी ट्रोलिंग पर हुआ था ऐसा विवाद

Katrina Kaif कि इस तरह के लोग को लेकर सोशल मीडिया पर पहले भी चर्चाएं देखने को मिल चुकी है अगस्त 2026 में विकी कौशल के साथ एक कार्यक्रम में नजर आने के बाद भी उनकी फोटोस पर उनके शरीर को लेकर टिप्पणियां हुई थी। उसे समय एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने भी कैटरीना के सपोर्ट में अपना रिएक्शन दिया था उन्होंने पोस्टपार्टम पीरियड के दौरान महिलाओं के शरीर होने वाले बदलाव को सामान्य बताते हुए बॉडी शमिंग पर सवाल उठाया था।

ये भी पढ़े: Nita Ambani के इस अनमोल हार ने मचाई सनसनी, बनाने में लगे 14 कारीगर..

फैंस ने ट्रोलिंग पर जताई अपनी नाराजगी

नई फोटो सामने आने के बाद कैटरीना कैफ के फैंस ने सोशल मीडिया पर कहा कि किसी भी महिला के बच्चे को जन्म देने के बाद उनके शरीर को लेकर टिप्पणी करने के बजाय उनके निजी प्रक्रिया का सम्मान होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *