69 की उम्र में एक्शन अवतार में अनिल कपूर, Subedaar Review चर्चा में

Anil Kapoor in action avatar at the age of 69, Subedaar Review in discussion

Subedaar Review: हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म सूबेदार को लेकर फिल्म का रिव्यू इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में एक्टर अनिल कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार या फिल्म एक रिटायर्ड फौजी की कहानी पर आधारित है जो अपराध और अन्य के खिलाफ आवाज उठाता है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म की कहानी और अनिल कपूर की एक्टिंग पर लोगों का कुछ रिएक्शन सामने आया है।

अनिल कपूर की फिल्म Subedaar की कहानी क्या है?

फिल्म सूबेदार की कहानी एक रिटायर्ड सेवा अधिकारी अर्जुन मौर्य की कहानी है जिसका किरदार अनिल कपूर निभा रहे हैं। यह किरदार समाज पर फैलने अपराध और अन्य के खिलाफ आवाज उठाता है। दरअसल इस कहानी में एक ऐसे सैनिक की मानसिकता दिखाई गई है जो वर्दी को छोड़ने के बाद भी अपने सिद्धांत के साथ कोई समझौता नहीं करता है। फिल्म में परिवार की भावना और एक्शन के मिश्रण के जरिए सामाजिक संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़े : Raskshit Shetty and Rashmika Mandanna

फिल्म रिव्यू में अनिल कपूर की हो रही तारीफ

कई रिएक्शन में बताया गया कि Subedaar फिल्म मैं एक्टर अनिल कपूर की एनर्जी और स्क्रीन पर प्रेजेंस एक अलग ही लुक में नजर आ रहा है 69 वर्ष की उम्र में एक्शन सीन वाकई तारीफ करने लायक है। उनको देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 69 वर्ष है। फिल्में उनका रोल एक अनुशासित और सिद्धांत पर चलने वाले सैनिक का हैं। कुछ रिएक्शन में बताया गया है कि अनिल कपूर की परफॉर्मेंस ही इस फिल्म का महत्वपूर्ण पहलू है।

अनिल कपूर के साथ सह कलाकारों की भूमिका

इस फिल्म में राधिका मदन अनिल कपूर की बेटी के किरदार में नजर आ रही है उनकी भूमिका कहानी में एक इमोशनल पहलू को बढ़ाती है इसके अलावा मोना सिंह, आदित्य रावल और सौरभ शुक्ला अभी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में दिख रहे हैं।

फिल्म की कहानी का निर्देशन और तकनीकी पक्ष

इस फिल्म की कहानी का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है उनके निर्देशन में एक्शन और इमोशनल सीन का संतुलन दिखाने की कोशिश की गई है। रिएक्शन के अनुसार फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड कहानी की माहौल को और भी मजबूत बना रहे हैं हालांकि कुछ रिएक्शंस ने कहानी के कुछ हिस्से को अनुमानित ही बताया है।

ये भी पढ़े : Virosh Wedding लुक पर बोलीं डिजाइनर Anamika Khanna…

क्या है फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले रिव्यू के अनुसार सभी लोगों ने अपने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं कुछ दर्शकों ने अनिल कपूर के एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस की काफी ज्यादा तारीफ की है जबकि कुछ ने कहानी की गति को औसत ही बताया है।Subedaar Review कुल मिलाकर एक फिल्म एक्शन ड्रामा के रूप में है जिसमें एक रिटायर्ड सैनिक के संघर्ष को दिखाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *