टेक्निकल इंडस्ट्री में Microsoft कंपनी ने अपने हर ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की है। कंपनी की HR की प्रमुख Amy Coleman ने हाल ही में कर्मचारियों को भेज मैसेज में स्पष्ट बताया कि पुरानी सोच छोड़ने का समय आ गया। यह कदम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में तेजी से बदलती कार्य शैली और प्रदर्शन दबाव के बीच उठाया गया है।

Microsoft HR planning में बदलाव का संकेत
माइक्रोसॉफ्ट HR पारंपरिक कार्य प्रणाली से हटकर अधिक लचीले और परिणाम पर केंद्रित मॉडल की तरफ बढ़ रहा है। कंपनी की आंतरिक संचार के अनुसार कर्मचारियों से ऐसी अपेक्षा की जा रही है कि वह तेजी से बदलते तकनीकी वातावरण खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुरूप खुद को बदले। मार्केट विश्लेषक के अनुसार ये बदलाव केवल HR की प्रक्रिया तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरी संगठन आत्मक संस्कृति को अधिक प्रतिस्पर्धा बनाने की दिशा में उठाया जाने वाला कदम है।
ये भी पढ़े: Strait of Hormuz Crisis से बढ़ा Global Fuel Crisis… LPG Supply पर असर
AI और बदलती हुई टेक इंडस्ट्री का प्रभाव
Microsoft HR के द्वारा इस किए जाने वाले इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ा कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेजी से बढ़ता प्रभाव बताया जा रहा है। कंपनी अपने प्रोडक्ट और सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की गहराई को शामिल कर रही है जिसके कारण अब कर्मचारी से नई स्किल और अप्रोच की अपेक्षा बढ़ रही है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल बयान में बताया कि भविष्य में सफलता के लिए continuous learning” और “adaptability” सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाले हैं जिसका मतलब है कि अब स्थिरता के बजाय आपको बदलाव को अपनाना होगा।
HR restructuring और लीडरशिप में हुए बदलाव
माइक्रोसॉफ्ट HR के ढांचे में हाल ही में कई वरिष्ठ अधिकारियों के बाहर होने और कई लोगों की नियुक्तियां की भी खबरें आई है। स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार इस तरह के आर्गेनाईजेशन बदलाव आमतौर पर एफिशिएंसी बढ़ाने और निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए किए जाते हैं। मार्केट विशेषज्ञ का मानना है कि HR restructuring से कंपनी अपने workforce को lean और परफॉर्मेंस ड्राइवन बनना चाहती है।
इससे कर्मचारियों और निवेशकों पर असर
Microsoft HR में ऐसे बदलाव होने से कर्मचारियों के लिए स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि अब प्रदर्शन आधारित संस्कृति और ज्यादा मजबूत होने वाली है। काम प्रदर्शन करने वाले लोगों पर दबाव बढ़ सकता है जबकि नए स्केल सिखाने वाले को नया अवसर मिल सकता है। निवेश करने वाले लोगों के नजरिए से इस तरह के कदम लंबे समय में कंपनी के प्रोडक्टिविटी और लाभ को बेहतर बना सकते हैं।
ये भी पढ़े: Energy Lockdown: West Asia पर हुए संकट से भारत पर दबाव बढ़ा….
क्या है आगे का आउटलुक
Microsoft HR के द्वारा यह परिवर्तन टेक्निकल इंडस्ट्री में बढ़ते हुए ट्रेंड को दिखाता है जहां कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर डिपेंड होने वाले भविष्य के लिए खुद को तैयार कर रही है ये ध्यान रखना सबसे जरूरी है कि यह बदलाव एक प्लानिंग के तहत का कदम है इसको निवेश की सलाह ना समझे।
Microsoft HR बदलाव के जरिए कंपनी AI युग में नई कार्यसंस्कृति अपनाने जा रही है, जिससे कर्मचारियों और प्रदर्शन आधारित सिस्टम पर बड़ा असर पड़ेगा…




