Stocks to Watch Today: बीते दिन यानी सोमवार को बाजार तेज़ी के साथ बंद हुआ. गौरतलब है कि, सोमवार को Sensex ने 82,480 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.79 फीसदी की तेज़ी के साथ 83,277 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 ने सोमवार को 25,682 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.80 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 25,682 के लेवल पर बंद हुआ.
ऐसे में मंगलवार को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नज़र इन कंपनियों के शेयरों पर रहने वाली है, जिन्होंने सोमवार को अपने कॉरपोरेट अपडेट्स दिए है.
NTPC Share News
NTPC ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसकी ज्वॉइंट वेंचर कंपनी एनटीपीसी-एसएआईएल पावर कंपनी लिमिटेड (NSPCL) ने भिलाई स्थित अपने मारोदा रिजरवॉयर-I सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट में अतिरिक्त 5 मेगावाट क्षमता का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है. यह 5 मेगावाट प्रोजेक्ट की कुल नियोजित 15 मेगावाट क्षमता का हिस्सा है और इसने जनवरी 2026 में ऑपरेशन शुरू किया.
Cochin Shipyard Share News
बीते दिन नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में हुई एक बैठक में, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए टेंडर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में घोषित किया गया. यह टेंडर भारतीय नौसेना के लिए 5 नेक्स जनरेशन सर्वे वेसल (एनजीएसवी) के निर्माण के लिए है. इस ऑर्डर का कुल कीमत लगभग 5,000 करोड़ रुपये है.
REC Share News
REC ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि विजाग पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को REC पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया है. RECPDCL खुद REC लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है.
Lupin Share News
लुपिन लिमिटेड ने सोमवार को घोषणा की कि उसने स्पेक्टस फार्मा के साथ लाइसेंस और सप्लाई समझौता किया है. इस समझौते के तहत, लुपिन कनाडा में डेस्लाफ्लेक्स नाम के एक डिप्रेशन को रोकने वाली दवा की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन में सहायता करेगी.
Delhivery Share News
डेल्हीवेरी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप राइडवी के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत वह अपने डिलीवरी बेड़े में 150 हाई परफॉरमेंस वाले इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शामिल करेगी. ये व्हीकल अगले तीन महीनों में उत्तर पूर्वी भारत, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध कराए जाएंगे.
क्या करें इन स्टॉक्स में
सबसे अहम सवाल यही होता है, कि आखिर जिन स्टॉक्स की खबरें सामने आ रही हैं उनमें निवेश करें या नहीं तो इसका जवाब ये है की निवेश से पहले एक बार आप ख़ुद भी उन शेयरों पर रिसर्च कर लें फिर निवेश जरूर कर सकते हैं.
