सोनम रघुवंशी ने शिलांग की ट्रायल कोर्ट में किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने 3 सप्ताह का दिया था समय

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी ने शिलांग की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अपने ही पति की हत्या के आरोप में पकड़ी गई सोनम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए खुद को कोर्ट के समझ समर्पण किया है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत को रद्द कर दिया था। सोनम को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था. तय समय सीमा के अंदर कोर्ट पहुंचकर उसने सरेंडर की प्रक्रिया पूरी की है, यानि की तीन सप्ताह की मोहलत खत्म होने से पहले वह कोर्ट में पहुच कर सरेंडर किया है।

मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी अर्जी

दरअसल मेघालय कोर्ट से सोनम को दिए गए जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए सर्वाेच्च न्यायालय ने उसकी जमानत रद्द कर दी. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे दोबारा न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के निर्देश देते हुए सोनम को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था।

हनीमून पर हत्या

सोनम पर आरोप है कि उसने मई 2025 में मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। उसने कथित रूप से अपने प्रेमी राज कुशवाह और उसके दोस्तों की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। यह मामल सामने आने के बाद न सिर्फ मध्यप्रदेश और मेघालय के शासन-प्रशासन में खलबली रही बल्कि देश भर में यह मामला चर्चित रहा है।

6 महीने में पूरा करना होगा ट्रायल

सुप्रीम कोर्ट ने केवल जमानत रद्द करने का आदेश ही नहीं दिया, बल्कि ट्रायल कोर्ट को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. अदालत ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई 6 महीने के भीतर पूरी की जाए. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में ट्रायल पूरा नहीं होता है तो सोनम दोबारा जमानत के लिए आवेदन कर सकती है। तो वही सोनम की जमानत अर्जी रद्रद होने तथा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजा रघुवंशी के परिवार को न्याय की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *