मेरठ की तरह हरियाणा में खौफनाक वारदात, पति की हत्या, शरीर से कटे अंग बोरी में मिले, छत से कूदी पत्नी

हरियाणा। मेरठ में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करके उसके शव को नीले ड्रम में सीमेंट से जाम कर दिया था, कुछ इस तरह की मिलती जुलती घटना हरियाणा से सामने आ रही है। जंहा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक महिला ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर अपने 40 वर्षीय पति राजेश की हत्या कर दी और उसके पेट को करीब 36 से 37 सेंटीमीटर तक फाड़कर आंतें व अंग एक कट्टे (थैले) में भर दिए। यह घटना कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड स्थित एक कॉलोनी से सामने आ रही है।

यूपी का रहने वाला है परिवार

जो जानकारी आ रही है उसके तहत यह परिवार उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला है। मृतक की पहचान राजेश निवासी सीतापुर यूपी के रूप में की गई है। वह अपनी पत्नी बिमला के साथ किराए के मकान में रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजेश शराब पीने का आदी था और अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। बताया जा रहा है कि वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार शाम को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि गुस्से में पत्नी बिमला ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। उसके शव को निपटाने के लिए उसके शरीर के अंदरूनी अंगों को बोरे में भर दिए।

सुसाइड की कोशिश

पति को मृत देख आरोपी पत्नी ने खुद भी छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमॉर्टम करवा रही है। पुलिस महिला के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। जिससे घटना को लेकर पूरी जानकारी ले सके कि आखिर कार यह घटना कैसे हुई और घटना की वजह क्या थी। हत्या उसकी पत्नी ने किया है या फिर हत्या का मास्टर मांइड और कोई है। पुलिस की जांच के बाद घटना से पर्दा उठ पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *