सिंगरौली: तालाब किनारे मिले 66 से ज्यादा आधार-पैन व ATM कार्ड, गांव में हड़कंप, डाक विभाग पर लापरवाही का आरोप

सिंगरौली में तालाब किनारे मिले आधार, पैन और ATM कार्ड, ग्रामीणों में हड़कंप व डाक विभाग पर लापरवाही के आरोप

More than 66 Aadhaar PAN and ATM cards found on the banks of a pond in Singrauli: सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के दरबारी गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांवारा तालाब के किनारे 36 आधार कार्ड, 14 पैन कार्ड और 16 ATM कार्ड बिखरे हुए मिले। हैरानी की बात ये कि ये सभी दस्तावेज इसी गांव के लोगों के हैं।प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने सबसे पहले नजर पड़ी।

बच्चों ने उपसरपंच अरुण तिवारी को खबर की। उपसरपंच व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सारे कार्ड इकट्ठा किए, सुखाए और स्कूल में सुरक्षित रखवाए।उपसरपंच अरुण तिवारी ने गुस्से में कहा, “गांव में ही डाकघर है। स्पष्ट है कि डाक कर्मचारी ने लोगों तक दस्तावेज पहुंचाने की बजाय तालाब में फेंक दिए। ये आपराधिक लापरवाही है। अब हर किसी को अपने आधार-पैन और ATM के दुरुपयोग का डर सता रहा है।”ग्रामीणों ने तुरंत चितरंगी प्रशासन और डाक विभाग को शिकायत की।

मुख्य डाकघर के हेमंत साहू ने इसे “अत्यंत गंभीर” बताया और कहा, “ऐसे संवेदनशील दस्तावेज कभी फेंके नहीं जाते, वापस भेजे जाते हैं। दोषी कर्मचारी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”ग्रामीण अब मांग कर रहे हैं कि दोषी डाक कर्मचारी पर तुरंत FIR हो और सभी दस्तावेजों के दुरुपयोग से बचाव की गारंटी दी जाए।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *