इंदौर। मध्यप्रदेश में शनिवार को उस समय बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्त्ता आमने-सामने आ गए, जब बीजेपी युवामोर्चा के कार्यकर्त्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किए। सबसे ज्यादा हालात इंदौर में खराब रहे। इंदौर शहर के गांधी भवन के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और वहां पहले से मौजूद कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
दोनों तरफ से चले पत्थर और टमाटर
इंदौर में कांग्रेस और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच हालात तनाव पूर्ण तब हो गए, जब वे एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिए, इतना ही नही इस दौरान पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, पत्थर के साथ-साथ संतरे और टमाटर भी फेंकना शुरू कर दिए। पुलिस ने मोर्चा सम्हालते हुए दोनों तरफ से स्थित को नियंत्रित किया।

पुलिस इंस्पेक्टर समेत कई लोग घायल
इंदौर में कांग्रेस-बीजेपी के बीच चले विवाद के दौरान पत्थर लगने से सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, तो वही कांग्रेस एवं बीजेपी पदाधिकारियों का कहना है कि इस घटना में उनके कई कार्यकर्त्ता घायल हो गए है।
यह है मामला
कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्त्ताओं के बीच उपजे विवाद का कारण दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में विरोध कर रहा है। उसी के तहत इंदौर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने भाजयुमो कार्यकर्ता गांधी भवन पहुंचे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया है। इस बीच दोनों तरफ से पत्थर आदि फेकने लगें। जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए।




