आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे जैसे गीत गाने वाली गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, नंम ऑखो से अंतिम विदाई

मुंबई। ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे गीत आज भी संगीत प्रेमियों का सुर बन जाता है, इन गीतों को गाने वाली गायिका सुमन कल्याणपुर 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांसे ले ली है। सोमवार को पवनहंस श्मशान घाट पर उन्हे अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के तहत सुमन कल्याणपुर का शनिवार की रात उम्र दराज बिमारियों के चलते निधन हो गया था। उनके निधन से संगीत विधा एवं बॉलीबुड में शोक की लहर दौड़ गई और फिल्म जगत के लोगो ने उन्हे अपनी श्रद्धाजलि दिए है।

2023 में मिला था पद्मभूषण सम्मान

गायिका सुमन कल्याणपुर को उनकी गायिकी की वजह से 2023 में पद्मभूषण सम्मान मिला था। परिवार में उनकी बेटी चारू हैं। सुमन की आवाज की तुलना अक्सर लता मंगेशकर की आवाज से होती थी। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 11 भाषाओं में 3000 से ज्यादा फिल्मी-नॉन फिल्मी गाने गाए।

1970 के दशक में बनाई थी खास पहचान

सुमन कल्याणपुर की गायिकी का एक ऐसा दौर रहा जब उनके गीतों की गूंज संगीत प्रेमियों के जुबान पर होती थी। 1960 और 1970 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से संगीत जगत में एक खास पहचान बनाई थी। उस दौर में लता मंगेशकर जैसी महान गायिका के रहते हुए भी उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई। उनके गाए ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे गाने आज भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, असमी, कन्नड़, बंगाली और ओडिया समेत कई भाषाओं में गाने गाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *