सतना। कुरकुरे का लालच देकर एक मासूम बच्ची से अमानवीयता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें सतना जिले के नौगाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दुर्ष्कम का आरोप पीड़िता के 55 वर्षीय पड़ोसी पर है। मासूम बच्ची के साथ गन्दी हरकत का मामला सामने आने से क्षेत्र में लोग तरह-तरह से चर्चा कर रहे है। वही पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।
यह थी घटना
पुलिस के अनुसार, घटना 29 जुलाई की जब पड़ोस में रहने वाला आरोपी 55 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को कुरकुरे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य किया, लेकिन तब डर के कारण बच्ची कुछ बता नहीं पाई। दो दिन बाद मासूम की मां को इसकी जानकारी लगी तो वह परिजनों को इस सबंध में बताया और 31 जुलाई की रात नागौद थाने पहचकर शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित मासूम को मेडिकल परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तो वहीं जांच शुरू कर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ज्ञात हो कि मासूम बच्चियों के साथ इस तरह का अमानवीय कृत्य की कोई पहली घटना नही है। इसके पूर्व भी बहसी लोग मासूम बच्चियों को इसी तरह से तरह-तरह का लालच देकर उनके साथ गलत करने के आरोपी रहे है, बहरहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है और पुलिस की जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।




