Shubhendu Adhikari Atteck Planning : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आतंकवादी हमले की प्लानिंग का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। STF ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान से संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मेंबर हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को शक है कि जैश के इस संदिग्ध आतंकवादी का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमला करने का प्लान था। आतंकवादी के पास से बरामद किए गए मोबाइल और डॉक्यूमेंट्स देखने के बाद ये बात सामने आई है।
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का करीबी है आतंकी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी हामिद मंडल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी है। आतंकवादी को कल (गुरुवार) को देर रात बर्धमान के रेनेसां टाउन शिप इलाके में स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आतंकवादी हामिद मंडल पिछले लगभग 2 से 3 महीने से इलाके में एक किराए के एक फ्लैट में रह रहा था।
आज कोर्ट में होगी पेशी। Shubhendu Adhikari Atteck Planning
सामने आई जानकारी के अनुसार, बंगाल एसटीएफ द्वारा इस पूरे मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी कोर्ट से उसकी हिरासत की मांग कर सकती है। अगर एसटीएफ इस पूरे मामले की जांच में जीती है और इनाम के नेटवर्क, संपर्कों तथा कथित गतिविधियों की पड़तील की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और साजिश के पहलुओं की भी जांच जारी है।
बीरभूम में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद। Shubhendu Adhikari Atteck Planning
आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। पुलिस ने बीरभूम जिले के नलहाटी इलाके में एक खाली पड़े घर में से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए विस्फोटकों में 800 KG से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट, 1,200 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक, 105 डेटोनेटर और 36 डेटोनेटिंग फ्यूज कॉइल बरामद किए गए हैं।




