डांस करते वक्त श्रद्धा कपूर के साथ हुआ हादसा, Eetha के सेट पर लगी चोट

Shraddha Kapoor sustains an injury during the shoot of the film eetha 'Street Dancer'; suffers a muscle tear while dancing.

श्रद्धा कपूर जल्द ही अपनी न्यू मूवी Eetha मैं बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाली है इस फिल्म में वह महाराष्ट्र की प्रमुख लावणी कलाकार रीठाबाई नारायण गवांकर से प्रेरित रोल में नजर आने वाली है। लेकिन इस रोल को पर्दे पर उतर पाना उनके लिए भी आसान नहीं था श्रद्धा कपूर ने बताया की लावणी डांस की शूटिंग के दौरान उन्हें मसल टियर हो गयाथा।

डांस करते समय आखिर श्रद्धा कपूर को कैसे लगी चोट?

30 अक्टूबर को मुंबई के दादर स्थित प्लाजा सिनेमा में Eetha फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया इस दौरान श्रद्धा कपूर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपना अनुभव लोगों के बीच बताया। उन्होंने बताया कि लवली डांस को ठीक से समझने के लिए उन्हें काफी अभ्यास करना पड़ा था शूटिंग के दौरान डांस करते समय एक हादसा हुआ और उसकी वजह से उनकी मांसपेशियों में थोड़ी चोट आ गई। इसके बाद कुछ समय के लिए उनको शूटिंग भी रोकना पड़ा। श्रद्धा कपूर ने यह भी बताया की फिल्म की पूरी टीम ने उनका काफी ज्यादा साथ दिया टीम के मदद और देखभाल के कारण वह दोबारा से शूटिंग कर पा रही है।

ये भी पढ़ें: Priyadarshan Chatterjee की शादी की तस्वीरें वायरल, क्रेग कार्लसन बने हमसफर

लावणी डांस सीखने के लिए उनकी हुई खास तैयारी

फिल्म डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर ने बताया की लावणी डांस को सही तरीके से पर्दे पर दिखाने के लिए उन्होंने खास तरीके से तैयारी की थी। इसके लिए अनुभवी लावणी कलाकार शकुंतला नगरकर को बुलाया गया था उन्होंने करीब एक सप्ताह तक कलाकारों को लावणी की अदाएं नजाकत और डांस करने का एक सही तरीका सिखाया। दरअसल लावणी महाराष्ट्र की एक पारंपरिक लोक नृत्य शैली डांस है इसमें सिर्फ डांस करना ही नहीं होता है बल्कि चेहरे के हाव-भाव पहनावे और शरीर की लय का भी ध्यान रखना होता है।

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर, जिनसे प्रेरित है ये फिल्म?

विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर महाराष्ट्र के फेमस तमाशा और लावणी कलाकार थी उनका जन्म 1935 में पंढरपुर में हुआ था। उन्होंने बहुत ही छोटे से उम्र में ही अपने मंच से अपनी कला दिखाने शुरू करदी थी। मीता भाई ने अपने मेहनत और हुनर के कारण लोक कला की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है हालांकि उनकी जिंदगी सिर्फ मंच पर मिलने वाली तालिया तक ही सीमित नहीं रही, उन्हें अपनी निजी जिंदगी में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर ने बताया कि Eetha फिल्म मीठा भाई की पूरी जिंदगी पर बनी सीधी बायोपिक नहीं है। फिल्म में उनके जीवन से जुड़ी कुछ घटनाओं के साथ-साथ हजारों तमाशा कलाकारों के संघर्ष को भी दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Mirzapur movie OTT पर रिलीज, जानें कहां और कैसे देखें फिल्म

कब रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की Eetha?

Eetha फिल्म डायरेक्ट लक्ष्मण उत्तेकर ने किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, अनंत जोशी, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी देखने को मिलने वाले हैं नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी भूमिका की आखिरी फिल्म ये होने वाली है। इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय अतुल के द्वारा तैयार किया गया है इसका ट्रेलर 30 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो गया था। मेंढक फिल्म और कठपुतली क्रिएशन के बैनर के द्वारा यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हो जाएगी अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रद्धा कपूर इस पर अपने नए रोल से ऑडियंस का दिल जीत पाती है या फिर नहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *