एमपी में शर्मसार करने वाली घटनाः 90 साल की वृद्धा से दरिदगी, 4 लोगो ने किया गैंगरेप, हालत गंभीर

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से प्रदेश और समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। 90 वर्षीय वृद्धा के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिए है। जानकारी के तहत दरिंदो ने वृद्धा के मुंह मे कपड़े ठूस दिए थे। घटना से उसकी हालत गंभीर है और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झोपड़ी बना कर रह रही थी महिला

जानकारी के तहत खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र में वृद्ध खेत में झोपड़ी बना कर अकेली रह रही थी। खबरों के तहत उसके साथ 4 नकाबपोश बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर वारदात को अंजाम दिया और उसे गंभीर हालत में खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। खून से लथपथ खटिया में महिला 12 घंटे तक पड़ी रही। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है।

जांच कार्रवाई में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अभी बयान देने की स्थित में नही है। उसका स्वास्थ ठीक होने के बाद महिला अधिकारी बयान दर्ज करके, आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *