Shakti Kapoor Death News: हाल ही में बॉलीवुड की फेमस एक्टर शक्ति कपूर से जुड़ी एक फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी जिसमें बताया जा रहा था की शक्ति कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस वायरल पोस्ट के बाद Shakti Kapoor के द्वारा 8 मई को एक वीडियो जारी किया गया जिसमें एक्टर के द्वारा खुद वीडियो जारी करके बताया गया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ऐसी गलत अफवाह फैलाने वाले लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

शक्ति कपूर की मौत की खबर वायरल
इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारे ऐसे पोस्ट किए गए जिसमें ऐसा दावा किया गया की शक्ति कपूर का निधन हो गया। इसके बाद एक्टर ने पब्लिकली एक वीडियो जारी करके अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जारी किया। उन्होंने अपने बयान में बताया कि अभी मैं जिंदा हूं और healthy and happy हू और इस तरह की गलत खबर फैलाना गैर जिम्मेदाराना हरकत है। एक्टर के द्वारा यह दावा किया गया कि बिना किसी पुष्टि के ऐसी खबरें फैलाना बहुत ही गलत बात है उन्होंने कहा कि उनके परिवार और करीबी लोगों को ऐसे पोस्ट की वजह से परेशानी हुई है।
ये भी पढ़े: Vijay की निजी ज़िंदगी पर तूफान, Relationship को लेकर फैंस बोले..सच क्या है?’
सोशल मीडिया पर उपलब्ध पोस्ट्स ने बढ़ाया सबका भ्रम
कुछ उन वेरीफाइड अकाउंट ने RIP संदेशों के साथ सोशल मीडिया पर Shakti Kapoor की तस्वीरें शेयर की इसके बाद कई यूजर्स ने बिना तथ्य समझे पोस्ट को आगे भी शेयर कर दिया कि असल में शक्ति कपूर का निधन हो चुका है लेकिन यह खबर पूरी तरह से गलत थी। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सेलिब्रिटी से फर्जी खबर फैलाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है वायरल कंटेंट और क्लिक आधारित ट्रैफिक के वजह से लोग ऐसी अफवाहें बनाकर वायरल कर देते हैं।
कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है अभिनेता
Shakti Kapoor हमने अपने द्वारा जारी किए जाने वाले वीडियो में बताया कि वह साइबर शिकायत दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं ऐसी अफवाह फैलाने वाले लोगों के पहचान करके उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाना चाहिए। भारतीय साइबर कानून के तहत किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली गलत जानकारी शेयर करना कानूनी विवाद का कारण हो सकता है।
फर्जी खबरों पर इंडस्ट्री की बढ़ती हुई चिंता
बीते कुछ सालों में कई फ़िल्मी हस्तियां ऑनलाइन अफवाह पोस्ट का शिकार हुई है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि प्लेटफार्म को फेक कंटेंट पर अधिक सख्ती दिखानी चाहिए। जब तक किसी भी चीज के बारे में पूरे तथ्य से जानकारी नहीं हो कोई भी गलत पोस्ट नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़े: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान Neetu Kapoor के लिए चिंतित रणवीर..क्यों?
फैक्ट चेक करने के बाद शांत हुआ Shakti Kapoor का मामला
एक्टर के वीडियो पोस्ट होने के बाद यह मामला पूरी तरह से शांत हो गया। क्योंकि कई सारी मीडिया प्लेटफॉर्म्स में खबरों की फैक्ट को चेक करके ही प्रकाशित किया कि यह खबर गलत है। इसके बाद सोशल मीडिया पर चल रही गलत पोस्ट को यूजर्स ने हटाना भी शुरू कर दिया।




