आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में एक छात्र के लिए केवल पढ़ाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि समय का सही प्रबंधन यानी टाइम मैनेजमेंट करना भी उतना ही जरूरी है। यह स्किल न केवल परीक्षा की तैयारी में मदद करती है, बल्कि जीवनभर अनुशासन और आत्मविश्वास भी देती है। स्टूडेंट्स को चाहिए कि अपने टाइम को मैनेज करके ही हर काम करें और इसके लिए कुछ आइडियाज हैं जिन्हें फॉलो करेंगे तो बड़ी आसानी से अपनी सफलता की कुंजी यानी चाभी हासिल कर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
टाइम मैनेजमेंट क्यों है जरूरी ?
पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में संतुलन – टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई के साथ-साथ खेल, आराम और हॉबीज़ को भी समय देना संभव होता है।
तनाव कम करता है – जब समय पर कार्य पूरे होते हैं तो मानसिक तनाव और घबराहट कम होती है।
प्रभावी परीक्षा तैयारी – एक निर्धारित शेड्यूल से परीक्षा की तैयारी क्रमबद्ध और पूरी होती है।
आत्मअनुशासन और लक्ष्य निर्धारण में मदद – समय के सही उपयोग से छात्र अपने लक्ष्य तय कर उन्हें पाने की योजना बना सकते हैं।
टाइम मैनेजमेंट कैसे करें ?
डेली रूटीन बनाएं – हर दिन के कार्यों का समय निर्धारित करें, और उस पर अमल करें।
प्राथमिकता तय करें – कौन-से काम पहले करने जरूरी हैं, यह पहचानें। जैसे असाइनमेंट, रिवीजन, प्रोजेक्ट आदि।
ब्रेक लें, लेकिन लिमिट में – पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें ताकि मन ताजा बना रहे।
डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बचें – मोबाइल, सोशल मीडिया आदि पर समय व्यर्थ न करें, इनके लिए सीमित समय रखें।
रिवीजन और समीक्षा का समय रखें – सप्ताह में एक दिन अपने किए गए कार्यों की समीक्षा करें कि आप ट्रैक पर हैं या नहीं।
विशेष :- टाइम मैनेजमेंट एक ऐसी आदत है जो छात्र जीवन से ही विकसित की जाए तो आगे चलकर यह करियर और निजी जीवन दोनों में कारगर सिद्ध होती है। यह न केवल अध्ययन में उत्कृष्टता लाता है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक है।




