Sattu Drink Recipe : लू से बचना है तो गर्मियों में रोज पिएं सत्तू ड्रिंक, 5 मिनट में बनकर होता है तैयार

Sattu Drink Recipe and Benefits : गर्मियों के मौसम में सत्तू का शरबत बहुत ही फायदेमंद और टेस्टी होता है। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है और इसे पीकर शरीर को ठंडक भी मिलती है। इसके अलावा भी सत्तू ड्रिंग के कई फायदे हैं, यह पाचन में मदद करता है और गर्मियों में लू से भी बचाता है, क्योंकि यह आपको पूरा दिन हाईड्रेट रखने में मदद करता है। इसके साथ ही सत्तू का ड्रिंक एनर्जी का भी अच्छा स्त्रोत है। कई जिम संचालक एनर्जी बूस्ट करने के लिए सत्तू ड्रिंक पीने की सलाह देते हैं। चलिए अब, आपको सत्तू का शरबत बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।

सत्तू ड्रिंक (सत्तू का शरबत) बनाने की रेसिपी

सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

  • ½ कप फ्रेश सत्तू
  • ½ प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • ½ नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • ⅓ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 1 चम्मच पुदीने की ताजा पत्तियां
  • ⅓ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • ⅓ छोटा चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार सादा नमक
  • पानी और बर्फ के टुकड़े

सत्तू ड्रिंक बनाने का तरीका

सबसे पहले, पुदीने की पत्तियों, हरे धनिए और प्याज को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। फिर, सत्तू को किसी बड़े बर्तन में छान लें। इस बर्तन में थोड़ा पानी डालें, साथ ही नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक मिलाएं। इन सब चीजों को अच्छे से मिला लें। अब, कटे हुए हरे धनिए, पुदीने की पत्तियां, प्याज और नींबू का रस भी इसमें डाल दें। फिर, एक गिलास में पानी और बर्फ के टुकड़े डालें। अंत में, सत्तू के मिश्रण को गिलास में डालें और अच्छी तरह हिलाएं। आपका ठंडा और स्वादिष्ट सत्तू का शरबत तैयार है। इसे तुरंत परोसें और गर्मियों में ठंडक का मजा लें। ये शरबत न सिर्फ स्वाद में अच्छा है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे बनाना भी आसान है और इसे हर कोई बिना किसी परेशानी के बना सकता है। बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा। गर्मियों में जरूर ट्राई करें और अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें।

सत्तू ड्रिंक पीने के फायदे

  • गर्मियों में प्यास बुझाने और शरीर को तरोताजा बनाए रखने के लिए सत्तू का शरबत बहुत अच्छा विकल्प है।
  • सत्तू का शरबत शरीर की पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है।
  • इसमें मौजूद पोषक तत्व और प्रोटीन शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे थकान नहीं होती।
  • सत्तू का शरबत शरीर को ठंडक देता है और गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करता है।
  • सत्तू ड्रिंक कम कैलोरी वाला पेय है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है।
  • इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को निखारते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं।
  • इसमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।
  • यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़े : Heat Rash Remedy : गर्मियों में इस घरेलु नुस्खे से मिलेगी घमौरियों से राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *