Moringa Soup Recipe : सहजन (मोरिंगा) का सूप-इम्युनिटी बूस्टर पौष्टिक रेसिपी-प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियाँ और सब्जियाँ दी हैं जो स्वास्थ्य का खजाना हैं, और सहजन (Moringa/Drumstick) उनमें से एक अनमोल रत्न है। अक्सर हम सहजन की सब्जी तो बनाते हैं, लेकिन इसकी फलियों से बना हल्का और पौष्टिक सूप कम ही आजमाते हैं। सहजन का सूप न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह सर्दी-जुकाम से लेकर वजन नियंत्रण तक कई समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है। इस लेख में हम आपको बताएँगे कि कैसे आप घर पर आसानी से सहजन (मोरिंगा) का सूप बना सकते हैं, इसके लिए किन सामग्रियों की जरूरत होगी और क्यों इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। जानें सहजन (मोरिंगा) का सूप बनाने की आसान विधि और इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ। यह पौष्टिक सूप इम्युनिटी बढ़ाने, वजन घटाने और डायबिटीज में फायदेमंद है। पूरी सामग्री और विधि हिंदी में।
सहजन (मोरिंगा) का सूप-सामग्री-Ingredients
आइए सबसे पहले जानते हैं कि इस हेल्दी सूप को बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी-
- सहजन की फली (Drumsticks)- 4-5 (मोटी और ताजी)
- प्याज (Onion)-1 मध्यम आकार (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर (Tomato)-1 मध्यम (बारीक कटा हुआ – वैकल्पिक)
- लहसुन (Garlic)- 4-5 कलियां (कटी या पिसी हुई)
- अदरक (Ginger)- ½ इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- तेल/घी/मक्खन (Oil/Ghee/Butter)-1 छोटा चम्मच
- पानी (Water)- 3-4 कप (आवश्यकतानुसार)
- नमक (Salt)-स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर (Black Pepper Powder)- ¼ छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर (Cumin Powder)- ¼ छोटा चम्मच
- नींबू का रस (Lemon Juice)-1 छोटा चम्मच
- गार्निश के लिए-हरा धनिया-(Coriander leaves)
सहजन यानि मोरिंगा का सूप बनाने की विधि – Method
सहजन का सूप बनाने की पूरी प्रक्रिया-इसे फॉलो करना बेहद आसान
आइए पहले करते हैं सूप बनाने की तैयारी – Preparation

सबसे पहले सहजन की फलियों को अच्छे से धो लें और उन्हें 2-3 इंच के टुकड़ों में काट लें। एक प्रेशर कुकर में कटी हुई सहजन फलियां डालें। इसमें 2-3 कप पानी और एक चुटकी नमक डालकर 2-3 सीटियां आने तक उबालें। कुकर ठंडा होने पर फलियों को बाहर निकालें। एक चम्मच की सहायता से फलियों के छिलके को हल्का दबाते हुए अंदर के नरम गूदे (pulp) को अलग कटोरे में निकाल लें। रेशेदार छिलका हटा दें। एक पैन या बर्तन में 1 छोटा चम्मच घी या तेल गर्म करें। उसमें कटा हुआ लहसुन, अदरक और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।अब इसमें सहजन का निकाला हुआ गूदा, कटा हुआ टमाटर (अगर डाल रहे हैं) और वही पानी डालें जिसमें फलियां उबली थीं (इसमें सारे पोषक तत्व आ जाते हैं)। इसे अच्छी तरह मिलाएँ और 5-7 मिनट तक उबलने दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा करके एक ब्लेंडर में चिकना होने तक पीस लें। अब इस मिश्रण को एक महीन छलनी (strainer) से छान लें, ताकि सूप में कोई रेशा न रहे। इससे सूप की बनावट बहुत स्मूथ हो जाएगी। छने हुए सूप को वापस पैन में डालें। इसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नींबू का रस मिलाएँ। 1-2 मिनट और उबालें। गरमागरम सूप को कटोरी में उतारें और ऊपर से हरा धनिया बारीक काटकर गार्निश करें। इस हेल्दी सूप का लीजिए मज़ा।
आइए जाने की मोरिंगा यानि की सहजन स्वास्थ्य के लिए कितना लाभ है
-Health Benefits
सहजन का सूप सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे-
- इम्युनिटी बूस्टर-(Immunity Booster)-इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
- हड्डियों के लिए फायदेमंद-(Good for Bones)-सहजन में कैल्शियम और आयरन की प्रचुर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है।
- वजन घटाने में सहायक-(Weight Loss Friendly)-यह लो-कैलोरी और हाई-फाइबर सूप है, जो पेट देर तक भरा रखता है और वजन कम करने में मदद करता है।
- डायबिटीज में फायदेमंद-(Beneficial in Diabetes)-कुछ अध्ययनों के अनुसार, सहजन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
- पाचन में सुधार-(Improves Digestion)-यह सूप पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
