10-Minute Meal For Office Lunch In Summer : गर्मी में ऑफिस लंच वो भी फटाफट बनाना अब बिल्कुल आसान,जानिए कैसे ?

10-Minute Meal For Office Lunch In Summer-
10-Minute Meal For Office Lunch In Summer : गर्मी में ऑफिस लंच वो भी फटाफट बनाना अब बिल्कुल आसान,जानिए कैसे ? सुबह ऑफिस के लिए देर हो रही हो और साथ में हेल्दी लंच भी तैयार करना हो-यह सबसे बड़ी उलझन होती है। फल या बाहर का खाना पैक करना तो आसान है, लेकिन पेट भरने वाला और गर्मियों में ठंडक देने वाला भोजन चाहिए तो? अगर रात के बचे चावल रखे हैं, तो चिंता न करें। 10 मिनट में तड़के वाला कर्ड राइस बनकर तैयार है। यही वो सुपरफूड है जो गर्मियों में दिनभर पेट ठंडा रखता है, पाचन में मदद करता है और टिफिन में स्वादिष्ट बना रहता है।गर्मियों में ऑफिस के लिए हेल्दी लंच बनाना अब हुआ आसान। सिर्फ 10 मिनट में रात के बचे चावल से बनाएं तड़के वाला कर्ड राइस। यह सुपरफूड पेट ठंडा रखता है, पचने में हल्का है और टेस्टी भी। देरी भी नहीं और सेहत का भी ध्यान।

क्यों है गर्मियों का सुपरफूड ?

hy is it a Summer Superfood

  • दही (Curd)-प्रोबायोटिक्स से भरपूर, पेट को ठंडक देता है, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
  • चावल (Rice)-हल्का, जल्दी पचने वाला, शरीर को ग्लूकोज देता है।
  • लहसुन तड़का-(Garlic tempering)-एंटीबैक्टीरियल, स्वाद बढ़ाता है और इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है। यह डिश न तो पेट भारी करती है और न ही एसिडिटी बढ़ाती-गर्मियों के लिए परफेक्ट।

कर्ड राईस बनाने की आवश्यक सामग्री

Ingredients (for 1-2 servings)

  • 1-1.5 कप रात का बचा हुआ चावल (नॉर्मल या मैश किया हुआ)
  • 1-कप ताजा दही
  • 2-चम्मच दूध या पानी (दही स्मूद करने के लिए)
  • नमक स्वादानुसार

तड़के के लिए मसाले –

  • 1-छोटा चम्मच राई
  • 1-छोटा चम्मच उड़द दाल (ऑप्शनल)
  • 5-6 करी पत्ते
  • 2-3 कटी हुई लहसुन की कलियाँ
  • 1 छोटा टुकड़ा कटा अदरक
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 1 चम्मच तेल या घी
  • हरा धनिया + अनार दाना / गाजर / खीरा (ऑप्शनल)
10-Minute Meal For Office Lunch In Summer-
प्रोफेशनल उपयोगी टिप – अगर और ज्यादा क्रीमी चाहिए तो थोड़ा दूध और मिलाएं। हल्का खट्टापन चाहिए तो सेट दही का इस्तेमाल करें।

कर्ड राईस बनाने के लिए 10 मिनट वाली विधि-

Step-by-Step Recipe (10 Minutes)

  • Step-1-चावल और दही मिलाएं-बचे चावल को हल्के हाथों से मैश करे,(बहुत अधिक पेस्ट न बनाएं, बस नरम हो जाएं)।
    दही को फेंटकर दूध या पानी मिलाएं, नमक डालें,अब चावल में दही मिला दें।
  • Step-2-गरमा-गरम तड़का लगाएं-एक पैन में तेल/घी गर्म करें।,राई डालें, चटकने पर उड़द दाल, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें। अब लहसुन को हल्का सुनहरा होने तक भूनें,यह गरम तड़का दही-चावल के ऊपर डालें।
  • Step-3- मिलाएं और सजाएं-सभी चीज़ों को अच्छे से मिला लें,ऊपर हरा धनिया, अनार दाना या कद्दूकस की हुई गाजर/खीरा डालें। चाहें तो 10-15 मिनट फ्रिज में रखकर ठंडा खाएं।

ऑफिस लंच के लिए ये रेसिपी ही परफेक्ट क्यों ?

Why Perfect for Office Lunch

  • बनने में जल्दी-सुबह के टाइम प्रेशर में भी बन जाता है
  • स्वाद बरकरार-दोपहर तक खट्टा नहीं होता, ताज़ा बना रहता है
  • नो-हीट-बिना गर्म किए भी खा सकते हैं, रूम टेम्प्रेचर में टेस्टी लगता है
  • टिफिन फ्रेंडली-सीलिंग से पानी नहीं छोड़ता, पैक करना आसान होता है।
  • बाहर के जंक से बेहतर-तली-भुनी चीज़ों की बजाय पौष्टिक और हल्का होता है।


प्रोफेशनल उपयोगी टिप – अगर और ज्यादा क्रीमी चाहिए तो थोड़ा दूध और मिलाएं। हल्का खट्टापन चाहिए तो सेट दही का इस्तेमाल करें।


निष्कर्ष-Conclusion-गर्मियों में सुबह की जल्दी और लंच की टेंशन दोनों खत्म करने का सबसे आसान, हेल्दी और टेस्टी रास्ता है-तड़के वाला कर्ड राइस। रात के बचे चावल को फेंकने की बजाय उन्हें 10 मिनट में सुपरफूड में बदलें। यह डिश आपका पेट ठंडा रखेगी, एनर्जी देगी और ऑफिस में आपको हल्का-फुल्का रखते हुए पूरा पोषण देगी।अब देर किस बात की? आज रात के चावल बचाकर रखिए और अगली सुबह 10 मिनट में ऑफिस के लिए बेहतरीन लंच तैयार करिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *