Sanjay Raut on Rahul Gandhi : राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर संजय राउत बोले – ‘राजीव गांधी के बेटे हैं, उन्हें गंभीरता से लें’

Sanjay Raut on Rahul Gandhi : मध्य प्रदेश की राजनीति में राहुल गांधी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी के ‘गद्दार’ कहने के बाद देश की राजनीति में भारी घमासान मच गया है। कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं, तो वहीं बीजेपी भी इसका करारा जवाब दे रही है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी का समर्थन किया है।  

संजय राउत ने कहा – बीजेपी आक्रामक राजनीति कर रही 

संजय राउत ने कहा कि बीजेपी हमेशा आक्रामक राजनीति करती है और इस माहौल में नेताओं को अपनी बात रखने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि वे कोई आम नेता नहीं हैं, बल्कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और सोच-समझकर बोलते हैं।  

राहुल गांधी का राजनीतिक परिवार से है नाता- संजय राउत 

संजय राउत ने कहा, “राहुल गांधी राजीव गांधी के पुत्र हैं, उनके राजनीतिक परिवार से आते हैं, इसलिए उनके बयान को गंभीरता से लेना चाहिए। आज केवल राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि कई बड़े नेता ऐसी भाषा बोलने को मजबूर हो रहे हैं।”  

संजय राउत ने पहलगाम हमले का जिक्र किया 

संजय राउत ने पहलागाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों ने मुख्य साजिशकर्ता बताई गई आतंकी लंगड़ा को अभी तक पाकिस्तान में देखा गया है। उन्होंने पूछा कि यदि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों को मारने का दावा किया था, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?  

बढ़ रही मंहगाई पर संजय राउत ने भाजपा को घेरा 

राउत ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे कर भाषण देते रहते हैं, लेकिन जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।  

संजय राउत के इस बयान से राजनीतिक माहौल और गरम हो गया है। उनके शब्दों ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रही जंग को और तेज कर दिया है। विपक्षी नेताओं की आवाज भी तेजी से उठ रही है।  

यह भी पढ़े : Twisha Sharma Case : AIIMS भोपाल में ट्विषा शर्मा हुआ दोबारा पोस्टमार्टम, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *