भोपाल में दो बहनों पर सरेराह चाकू से करता रहा हमला, सिरफिरे आशिक की करतूत, क्षेत्र में फैल गई दहशत

भोपाल। एमपी के भोपाल में एक सिरफिरे आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दिया। जानकारी के तहत यह घटना छोला थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। जिसमें आरोपी अक्षय चंदेल ने दो सगी बहनों पर चाकू से हमला करके उन्हे घायल कर दिया। पुलिस इस वारदात को लेकर अब कार्रवाई कर रही है।

युवती ने बातचीत करने से कर दिया था इंकार

छोला थाना पुलिस के अनुसार प्रीत नगर निवासी आरोपी अक्षय चंदेल ने बातचीत से इनकार करने से नाराज हो गया गया और युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जब पीड़िता की बड़ी बहन उसे बचाने दौड़ी, तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला किया है। बताया जाता है कि आरोपी लगातार युवती पर बातचीत करने का दबाब बना रहा था। जब वह नही मानी तो घात लगाकर युवती का न सिर्फ इंतजार करता रहा बल्कि जैसे ही वह अपनी बड़ी बहन के साथ जा रही थी तो आरोपी उस पर टूट पड़ा।

क्षेत्र में फैल गई दहशत

सरेराह दो बहनों पर चाकू से हमला किए जाने की घटना से वहां आसपास के लोगो में आक्रोष व्याप्त हो गया। इसी बीच आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। वही इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वारदात को देख कर स्थानिय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग किए है। बहरहाल छोला थाना की पुलिस इस घटना को लेकर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *