Sangram Singh ने Badshah Song पर कहा, ऐसे गाने नहीं बनने चाहिए..

Sangram Singh's reaction on Badshah Song Controversy, questions raised

Sangram Singh reaction on Badshah Song Controversy: हाल ही में कुछ दिन पहले सेंटी शर्मा और बादशाह को लेकर खबर आई थी कि बादशाह के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी होने के बाद रैपर सेंटी शर्मा ने बादशाह को सपोर्ट किया था, लेकिन अब एक और खबर सामने आई है जो बादशाह के गाने से ही संबंधित है। दरअसल बादशाह के गाने के बोल और प्रस्तुति को लेकर जब आपत्ति जताई गई तो पूर्व रेसलर और टीवी पर्सनैलिटी संग्राम सिंह ने भी अपना रिएक्शन दिया।

Sangram Singh reaction on Badshah Song Controversy, questions raised

बादशाह के गाने के बोल पर उठे है सवाल

Badshah के गाने का बोल और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि गाने की भाषा और प्रस्तुति करने का तरीका आपत्तिजनक है। जानकारी के मुताबिक मुद्दा तेजी में तब आया जब यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया…हालांकि कुछ लोगों ने इसे क्रिएटिविटी का हिस्सा भी बताया और समर्थन भी किया है।

ये भी पढ़े: Santy Sharma Badshah की सॉन्ग कंट्रोवर्सी में कूदे.. कहा रैपर को जज न करे

Sangram Singh ने इस सॉन्ग पर क्या कहा

इस विवाद पर संग्राम सिंह ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि दर्शकों की भूमिका बहुत जरूरी होती है अगर दर्शक ऐसे गानों को बढ़ावा देना बंद कर दे तो कलाकार खुद ही अपने कंटेंट में बदलाव करने लगेंगे। उन्होंने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का प्रभाव हमारे समाज पर साफ तौर पर पड़ता है और क्रिएटर को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनका काम किस तरह का संदेश हमारे समाज में दे रहा है।

सोशल मीडिया पर दिखाई दी सबकी अलग-अलग राय

इस विवाद के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों ने अपनी अलग-अलग रिएक्शन देना शुरू किया इसी बीच रैपर सेंटी शर्मा ने भी बादशाह के गानों पर अपना सपोर्ट दिया और कहा की क्रिएटर ऐसी क्रिएटिविटी करते रहते हैं इसलिए उन्हें गाने के अनुसार जज नहीं करना चाहिए। लेकिन कुछ यूजर्स ने गाने की आलोचना करते हुए इस गाने को काफी अनुचित भी बताया है।

संगीत के बोल पर हुई है चर्चा

Sangram Singh ने अपने द्वारा दिए गए रिएक्शन में बताया कि म्यूजिक पुराने दौर में ही अच्छे हुए करते थे। उन्होंने कहा कि पहले के सभी गानों में सब दो और भावनाओं का संतुलन देखने को मिलता है उन्होंने यह भी बताया कि दर्शकों की पसंद की संगीत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिशा निर्धारित करती है अगर देखने वाले दर्शक पॉजिटिव और अर्थपूर्ण गानों को सपोर्ट करेंगे तो म्यूजिक इंडस्ट्री भी उसी तरह का गाना बनाएंगी।

ये भी पढ़े: कौन हैं Kuldeep Yadav की पत्नी Vanshika Chadha? 14 मार्च को है शादी..

विवाद ने खड़े किए गए बड़े सवाल

डिजिटल प्लेटफॉर्म के दौर में किसी भी गाने का प्रभाव बहुत तेजी से फैल जाता है इसी कारण कलाकारों और कंटेंट निर्माताओं की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है कि उन्हें समाज में अच्छी सोच और मीनिंग देने वाले कंटेंट देने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *