Samay Raina के बिहार कश्मीर मजाक पर क्यों मचा है बवाल, ऐसा क्या कह दिया

Samay Raina Controversy: Why did the joke about Bihar and Kashmir spark an uproar?

भारतीय कॉमेडियन समय रैना के शो इंडिया’एस गोट लेटेंट तो का एपिसोड एक बातचीत को लेकर इन दिनों विवादों में देखा जा रहा है। Samay raina और कॉमेडियन शेरोंन वर्मा के बीच बिहार और कश्मीर से जुड़ी कुछ टिप्पणियों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद इस मामले पर बहस देखने को मिल रही है।

क्या हुआ था इस शो में?

जानकारी के अनुसार बातचीत की शुरुआत, शेरॉन वर्मा के बिहारी होने को लेकर शुरू हुई थी। Samay raina ने बिहारी होने पर मजाक किया जिसके बाद शेरॉन वर्मा ने पलटवार में कश्मीरी पहचान पर कहा, बातचीत के दौरान कश्मीर में पत्थर बाजी से जुड़ा मामला भी देखने को मिला।

ये भी पढ़े : Mahakali Teaser: शुक्राचार्य के रोल में खौफनाक लगे अक्षय खन्ना…

Samay raina ने शेरॉन वर्मा से क्या कहा?

इस शो में समय ने बिहार से मुंबई आने और नौकरी की तलाश से जुड़े एक मजाक के जरिए शेरॉन वर्मा पर एक टिप्पणी की, जिसके जवाब में शेरॉन वर्मा ने कहा उन्होंने अपना राज्य अपनी पसंद से छोड़ा है। इस जवाब को 1990 के दशक में कश्मीर पंडितों के घाटी से विस्थापन होने की और संकेत की तौर पर देखा गया।

जिस कारण यह बात विवाद का कारण बन चुका है सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने आरोप लगाया कि बातचीत में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन होने और उनसे जुड़े दर्द का मजाक बनाया गयाहै। हालांकि क्या ध्यान रखना जरूरी है कि यह आलोचकों की व्याख्या और रिएक्शन है।

इस मामले पर नेताओं ने क्या कहा?

कश्मीरी पंडित और बिहारी होने के मजाक का विवाद बनने के बाद कई पॉलीटिकल पार्टी के नेताओं और संगठनों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इन टिप्पणियों की आलोचना की वहीं शिवसेना नेता आनंद दुबे ने भी इस संवेदनशील सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों को कॉमेडी में इस्तेमाल करने पर अपना सवाल उठाया है। वहीं जम्मू कश्मीर पीस फोरम ने Samay raina और शेरॉन वर्मा की आलोचना करते हुए कहा है कि कश्मीरी पंडितों के दर्द और विस्थापन का मजाक नहीं बनना चाहिए। दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इसे कॉमेडी के संदर्भ में देखने की बात कही और समय का बचाव किया है।

ये भी पढ़े : 7 Dogs: सलमान-संजय के लिए डायरेक्टर्स ने क्यों देखी भारत और धुरंधर?

इस विवाद के बीच 31.9 मिलियन व्यूज मिले

सोशल मीडिया पर इस तरह चल रही विवाद के बीच इस शो की व्यूअररोशिप की चर्चा भी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार इस एपिसोड को 31.9 मिलियन व्यूज मिले हैं और इसे पिछले 10 एपिसोड में सबसे ज्यादा बार देखा गया है। यह आंकड़ा समय द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के आधार पर बताया जा रहा है इसलिए इसे ऑडिट किया गया आंकड़ा नहीं कहा जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *