Salman Khan enters Ranveer Farhan Dispute: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को बैन करने के बाद अब इस विवाद में सलमान खान (Salman Khan) की एंट्री हो गई है. कहा जा रहा है कि अब सल्लू भाई ही Ranveer Singh और Farhan Akhtar के बीच चल रहे विवाद को सुलझाएंगे और दोनों के बीच समझौता करेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने Ranveer और Farhan दोनों से फोन पर बात की है ताकि इस मामले को सुलझाया जा सके. सलमान खान के दोनों आर्टिस्ट्स से अच्छे संबंध हैं इसी लिए उन्होंने गंभीर होते विवाद में बीच-बचाव करने का फैसला किया। उन्होंने दोनों को समझाया कि इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट्स में आपसी मतभेद होना कोई नई बात नहीं है।
सलमान खान ने फरहान अख्तर को समझाया कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंसे सहोना बेहद आम बात है। इसे लेकर विवाद को और ज्यादा बढ़ाना ठीक नहीं है। उन्होंने फरहान को सलाह दी कि वे इस मामले को यहीं खत्म करें और दोनों ही पक्षों को अपने प्रोफेशनल संबंध खराब नहीं करने चाहिए।
दोबरा काम शुरू करो
सलमान खान ने दोनों को समझाया कि ये विवाद जल्दी से खत्म करो और जब मामला पूरी तरह शांत हो जाए तो भविष्य में फिर एक दूसरे के साथ काम करो. सलमान खान की समझाइश के बाद ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच तनाव कम हुआ है.
रणवीर सिंह फरहान अख्तर के बीच झगड़े की वजह
Reason behind the fight between Ranveer Singh and Farhan Akhtar: ये पूरा विवाद फरहान अख्तर की फिल्म Don 3 से जुड़ा है. SRK द्वारा रिजेक्ट करने के बाद Farhan Akhtar ने Don 3 के लिए रणवीर सिंह को चुना और एक प्रोमो रिलीज करते हुए फिल्म की घोषणा की. इस दौरान रणवीर सिंह ने डॉन 3 का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। साल 2024 आगया और फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चलता रहा, रणवीर ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव की मांग की जिससे राइटिंग का काम आगे बढ़ता गया.
इस दौरान मेकर्स ने करोड़ों रुपए खर्च कर डाले। इंटरनेशनल लोकेशन की रेकी की, 200 से ज्यादा क्रूमेंबर्स बुकिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन में पैसे लगाए। लेकिन फिल्म अनाउसंमेंट के बाद 2 साल बीत गए और फिल्म शुरू नहीं हो पाई. इस दौरान रणवीर सिंह का करियर भी डाउन चल रहा था शायद इसी लिए फरहान ने प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया।
लेकीन जब 2025 के एन्ड में धुरंधर ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए तो फरहान ने Don 3 शुरू करने की बात कही लेकिन तब रणवीर को लगा की फरहान अब उनकी Dhurandhar की सक्सेस का फायदा उठाना चाहते हैं इसी लिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी.
उन्होंने 10 करोड़ रुपए का साइनिंग अमाउंट लौटाने और भविष्य में किसी फिल्म में काम करने के बदले मिलने वाली फीस में 25 करोड़ का डिस्काउंट करने का ऑफर दिया मगर फरहान ने इसे ठुकरा दिया और मामला FWICE में चला गया.
मीटिंग हुईं और फरहान ने Don 3 के Pre Production में खर्च हुए 45 करोड़ रुपए की भरपाई करने की मांग रखी मगर रणवीर सिंह ने मना कर दिया और 25 मई को FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नो कॉर्पोरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया।




