बुलेटप्रूफ ग्लास में नजर आए महानायक अमिताभ बच्चन, फ्रैंस ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

मुबंई। फिल्म के महानायक के नाम से जाने-जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन जब अपने दोस्तों से मिलने निकले तो उनकी सुरक्षा का कवच चर्चा में आ गया है, दरअसल अमिताभ बच्चन सुरक्षा के लिए लगाए गए एक बुलेटप्रूफ ग्लास (कांच के केबिन) के पीछे नजर आए, जिसके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। वे मुंबई स्थित अपने जलसा आवास में दोस्तों से मिलने निकले थें। इस दौरान उनके चाहने वाले लोग पहले से वहां मौजूद थें।

पीएम मोदी को लिखा गया पत्र

अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर फिल्म वर्कर्स संगठन यानि की ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने 3 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। संगठन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर बॉलीवुड हस्तियों और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इसके लिए उन्होने पत्र में सलमान खान, सैफ अली खान, टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी, कपिल शर्मा और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए मुंबई में गैंगस्टर और एक्सटॉर्शन (वसूली) नेटवर्क के बढ़ते खौफ पर सख्त कार्रवाई की मांग किए है।

बम की धमकी

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने और टाइगर श्रॉफ के फायरिंग मामले की जांच में उनके घरों की रेकी (निगरानी) किए जाने का खुलासा होने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी, और वे दोस्तों से मिलने के लिए विशेष तरह से तैयार किया गया यह बुलेटप्रूफ ग्लास के अंदर से ही अपनी मेल मुलाकात किए है।

पत्र में यह भी कहा गया

संगठन अध्यक्ष ने पत्र में यह भी कहा कि इन घटनाओं के पीछे रंगदारी एक आम वजह हो सकती है। संगठन के मुताबिक, अपराधी गिरोह बॉलीवुड की लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय पहचान के कारण फिल्मी हस्तियों को निशाना बना रहे हैं। पत्र में तुषार कपूर से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग करने के लिए धमकियां मिलने की खबरों का भी जिक्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *