सलीम वास्तिक निकला हत्यारा! 32 साल पहले 13 साल के बच्चे का कत्ल किया था

Salim Vastik Arrest For Murdering 13 year old Boy: गाजियाबाद में गला रेतने की वारदात के बाद चर्चा में आए एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर Salim Vastik को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि सलीम वास्तिक कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि 1995 के एक सनसनीखेज किडनैपिंग और मर्डर केस (Salim Vastik Murder Case) का दोषी है, जो पिछले 26 साल से फरार चल रहा था।

सलीम वास्तिक ने 13 साल के बच्चे की हत्या की थी

पुलिस के मुताबिक, सलीम ने 20 जनवरी 1995 को दिल्ली के एक कारोबारी के 13 साल के बेटे का अपहरण किया था। फिरौती की रकम न मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट ने 1997 में उम्रकैद (Salim Vastik Life Imprisonment) की सजा सुनाई थी। हालांकि साल 2000 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया और अलग-अलग शहरों में नाम बदलकर छिपता रहा।

बताया जा रहा है कि फरारी के दौरान वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद जैसे इलाकों में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। इसी बीच उसने अपनी नई पहचान बनाते हुए यूट्यूब चैनल ( Salim Vastik YouTube Channel) शुरू किया और धार्मिक मुद्दों पर वीडियो बनाने लगा।

दिल्ली पुलिस की टीम ने हाल ही में उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वह पहले दिल्ली के एक स्कूल में मार्शल आर्ट सिखाता था और उसी दौरान उसने अपने एक स्टूडेंट का अपहरण किया था। इस केस में उसके साथ उसका साथी भी शामिल था, जिसे भी सजा सुनाई गई थी।

दिलचस्प बात यह है कि जिस सलीम पर फरवरी में जानलेवा हमला ( Salim Vastik Attack) हुआ था, वह भी अब इसी आपराधिक इतिहास से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। 27 फरवरी को नकाबपोश हमलावरों ने उसके ऑफिस में घुसकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। उसके शरीर पर 14 घाव मिले थे और गला रेतने की कोशिश की गई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चला।

इस हमले के आरोपियों—गुलफाम और जीशान—को पुलिस ने बाद में एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस का कहना है कि हमला सलीम के धार्मिक वीडियो से नाराजगी के चलते किया गया था।

सलीम का बैकग्राउंड भी काफी विवादित रहा है। वह पहले धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा था, लेकिन बाद में उसने धर्म छोड़कर खुद को नास्तिक बताया और सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गया। वह अक्सर हलाला, तीन तलाक और अन्य धार्मिक मुद्दों पर वीडियो बनाता था, जिससे उसे धमकियां भी मिलती थीं।

फिलहाल, सलीम की गिरफ्तारी के बाद 26 साल पुराने केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान उसने किन-किन लोगों की मदद ली और क्या वह किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में भी शामिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *